डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर ने संगोष्ठी का किया आयोजन
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 124वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज साकची स्थित जैन भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर ने संगोष्ठी का किया आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा- राष्ट्रभक्ति, विचारधारा और बलिदान की मिसाल है डॉ मुखर्जी का जीवन
जमशेदपुर- भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 124वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज साकची स्थित जैन भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक जटाशंकर पांडेय समेत अन्य वरीय नेतागण मुख्य रूप से मौजूद रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इससे पहले, उपस्थितजनों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।