Uncategorized

राष्ट्रीय जनता दल का 29 वां स्थापना दिवस जिला में धूमधाम से कई स्थानों पर मनाया गया

जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने अपने संबोधन में देश की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्रीय जनता दल का सिद्धांत रहा है दलित , पिछड़ों, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के हित में , संविधान की रक्षा करते हुए देश और राज्यों की उन्नति में निरंतर मजबूती के साथ खड़ा रहना जहां बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं वहीं झारखंड में इंडिया गठबंधन के साथ बखूबी शासन में शामिल होते हुए राज्य की उन्नति के लिए राज हित में काम कर रहे हैं। बिहार में चुनाव होने वाला है वहां परिवर्तन की लहर पूरे जोरों पर है

राष्ट्रीय जनता दल का 29 वां स्थापना दिवस जिला में धूमधाम से कई स्थानों पर मनाया गया

जमशेदपुर- राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष सुभाष यादव, पार्टी के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललन यादव , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा और पूर्वी सिंहभूम जिला राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमलेश यादव के कुशल नेतृत्व में पार्टी के उत्साहित अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने आज जमशेदपुर के साकची स्थित मुख्य चौराहे के समीप समारोह पूर्वक कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल के 29 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रकोष्ठों के द्वारा आम अवाम के बीच स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर लड्डू का वितरण किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने अपने संबोधन में देश की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्रीय जनता दल का सिद्धांत रहा है दलित पिछड़ों ओबीसी और अल्पसंख्यकों के हित में संविधान की रक्षा करते हुए देश और राज्यों की उन्नति में निरंतर मजबूती के साथ खड़ा रहना

जहां बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं वहीं झारखंड में इंडिया गठबंधन के साथ बखूबी शासन में शामिल होते हुए राज्य की उन्नति के लिए राज हित में काम कर रहे हैं। बिहार में चुनाव होने वाला है वहां परिवर्तन की लहर पूरे जोरों पर है लोगों में पहली पसंद राष्ट्रीय जनता दल की बनी हुई है लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव की दूरदर्शिता और नीतियों पर विश्वास है लोगों की पहली पसंद राष्ट्रीय जनता दल है राष्ट्रीय जनता दल की लोकप्रियता देखकर एनडीए की तमाम पार्टियों में हार का खौफ सता रहा है निश्चित रूप से लोगों का जो रुझान है बिहार में आगामी सरकार राष्ट्रीय जनता दल की बनने जा रही है जिसमें इंडिया गठबंधन की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा का 29 वें स्थापना दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। पार्टी का जनाधार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है । कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में संपन्न हुई । कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ ललन यादव ने किया। एवं बलदेव सिंह मेहरा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया समारोह पूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा राजद के जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कमलेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला के वरीय उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव एवं प्रधान महासचिव श्याम कुमार शर्मा , वरीय उपाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय वीरेंद्र सिंह , डाक्टर संजय कुमार पाठक, अभिषेक कुमार, संजय कुमार राय , नंदकिशोर ठाकुर , नंदू दुलाल चक्रवर्ती , अनिल यादव विकास कुमार शर्मा, मोहम्मद बशीर, डब्लू रहमान, एम अरशद, राज कुमार, विक्की कुमार , अरविंद पांडे, मुन्ना यादव, दिलीप सिन्हा , सुदामा यादव, सोमाय एवं काफी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के समर्पित कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजन शामिल हुए हर्षोउल्लास के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!