कोल्हन विश्वविद्यालय में प्रोन्नति से संदर्भित संचिकाओं के स्क्रुटनी का कार्य पूरा हुआ
कोल्हन विश्वविद्यालय की कुलपति डा अंजिला गुप्ता लगातार लंबित पड़े मामलों के निष्पादन में लगी हुई है। ऐसा ही एक मामला प्रोन्नति से जुड़ा हुआ है। 2008 ई में नियुक्त प्राध्यापकों को अभी तक प्रथम पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है और वह सभी 6000 के ग्रेड पे में ही काम कर रहे हैं। जबकि उन्हें 4 साल और 6 साल में ही प्रोन्नति का लाभ मिल जाना चाहिए था कुलपति ने इस मामले में समयवद्ध तरीके से स्क्रुटनी का कार्य पूर्ण करने के लिए लक्ष्य तय कर दिया

कोल्हन विश्वविद्यालय में प्रोन्नति से संदर्भित संचिकाओं के स्क्रुटनी का कार्य पूरा हुआ
सिंहभूम चाईबासा- कोल्हन विश्वविद्यालय की कुलपति डा अंजिला गुप्ता लगातार लंबित पड़े मामलों के निष्पादन में लगी हुई है। ऐसा ही एक मामला प्रोन्नति से जुड़ा हुआ है। 2008 ई में नियुक्त प्राध्यापकों को अभी तक प्रथम पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है और वह सभी 6000 के ग्रेड पे में ही काम कर रहे हैं। जबकि उन्हें 4 साल और 6 साल में ही प्रोन्नति का लाभ मिल जाना चाहिए था कुलपति ने इस मामले में समयवद्ध तरीके से स्क्रुटनी का कार्य पूर्ण करने के लिए लक्ष्य तय कर दिया था। जिसके तहत 4 जुलाई तक स्क्रीनिंग का कार्य हर हाल में पूरा करना था। युद्ध स्तर पर यह काम ससमय पूरा कर लिया गया है। इससे लगभग 120 प्राध्यापकों को प्रथम प्रोन्नति का लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। अगले सप्ताह आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर विश्वविद्यालय अपनी अनुशंसा के साथ सभी संचिकाओं को जेपीएससी को उपलब्ध करा देगा। इस कार्य को तय किए गए अवधि में पूरा होने पर कुलपति ने संतोष व्यक्त किया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ ए के झा ने दिया।