नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर में 111 महिला पुरूषों ने भाग लिया
रौनियार सेवा समिति RSS, सदाफल आरोग्यम् के सहयोग से सुविख्यात वैद सुधांशु तिवारी (पतंजली में 8 वर्ष का काम का अनुभव) के नेतृत्व में नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श हेतु एक शिविर का आयोजन बिस्टुपुर 8 जुबली रोड, सदाफलदेव आश्रम के सभागार में 29 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया

नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर में 111 महिला पुरूषों ने भाग लिया
जमशेदपुर-रौनियार सेवा समिति RSS, सदाफल आरोग्यम् के सहयोग से सुविख्यात वैद सुधांशु तिवारी (पतंजली में 8 वर्ष का काम का अनुभव) के नेतृत्व में नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श हेतु एक शिविर का आयोजन बिस्टुपुर 8 जुबली रोड, सदाफलदेव आश्रम के सभागार में 29 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया गौरतलब है रौनियार सेवा समिति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत बीमारियों से बचने सतर्क रहने के लिए समिति संबद्ध डॉक्टरों के मार्गदर्शन में मानव सेवा के कार्यों को बखूबी तरह से करती है। शिविर में 111लोगों को सुविख्यात वैद सुधांशु तिवारी के द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श दिया गया। और सभी को जीवन में आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया गया। वीजेंद्र उपाध्याय ने बताया की आश्रम में हर रविवार को सुबह 7-8 बजे तक योग शिविर लगेगा। जहाँ योग टीचर आकाश प्रसाद उपस्थित लोगों को फ्री में योग सिखाएंगे और स्वस्थ रहने के टीप्स देंगे। आश्रम में आचार्य के द्वारा स्वर्वेद पाठ किया गया। जहाँ उपस्थित सभी ने ध्यानपूर्वक श्रवण किया। जमशेदपुर के लोगों का यह सुनहरा मौका था जब सदाफलदेव आरोग्यम आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लोगों को नि:शुल्क प्रदान की गई। प्रमोद गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कर रोगी को निरोगी बस इतना कर्म करना है। हर बीमारी समस्या को बस जड़ से खत्म करना है। हिंद की पहचान वेद से होता है। और आयुर्वेद है छाँव अपना और हमें इसके साये में रहना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनियार सेवा समिति के अध्यक्ष राम विनोद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सदाफलदेव आश्रम के पूर्वी सिंहभूम के संयोजक वीजेंद्र उपाध्याय , ्वै्व्वै््वै्व्वै्वै्व्वै््वै्व्व्व्वै््वै्व्वै्वै्व्वै््वै्व्व्व्वै््वै्व्वै्वै्व्वै््वै्व्
वैद्य सुधांशु तिवारी ,नगीना सिंह,श्री सावा, रतन कुमार, प्रयागराज आश्रम से पधारे शुभम कुमार, सावित्री गुप्ता, मुन्ना गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।