Uncategorized

FTS Yuva जमशेदपुर द्वारा धर्मउत्थान – धर्म यात्रा” का शुभारंभ रथ यात्रा के साथ हर कदम धर्म के उत्थान की ओर

युवा पीढ़ी को धर्म, सेवा और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से FTS Yuva जमशेदपुर द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान “धर्मउत्थान – धर्म यात्रा” की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का शुभारंभ भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के साथ किया जा रहा है, जो आस्था, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है

FTS Yuva जमशेदपुर द्वारा धर्मउत्थान – धर्म यात्रा” का शुभारंभ रथ यात्रा के साथ हर कदम धर्म के उत्थान की ओर

जमशेदपुर — युवा पीढ़ी को धर्म, सेवा और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से FTS Yuva जमशेदपुर द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान “धर्मउत्थान – धर्म यात्रा” की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का शुभारंभ भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के साथ किया जा रहा है, जो आस्था, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है

यह अभियान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि एक व्यापक विचार है – चलो धर्म के लिए, चलो उत्थान के लिए। इसके अंतर्गत वर्ष भर विभिन्न पर्वों, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना से प्रेरित पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को सक्रिय रूप से धर्म एवं समाज सेवा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

धर्मउत्थान के अंतर्गत कुछ यात्राएँ जैसे राम नवमी यात्रा (मर्यादा के लिए), नवरात्रि यात्रा (शक्ति के लिए), कांवड़ यात्रा (शिव भक्ति हेतु), शिक्षा यात्रा (शिक्षा और जागरूकता के लिए), वृक्ष यात्रा (पर्यावरण संरक्षण हेतु), शौर्य यात्रा (देश के वीरों को समर्पित), तथा संविधान यात्रा (संवैधानिक जागरूकता के लिए) आदि कराने का प्रयास किया जाएगा जो युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगी।

प्रत्येक यात्रा धर्म की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रयास है। यह पहल युवाओं को न केवल सेवा और संस्कार से जोड़ती है, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व का भी बोध कराती है।
धर्मउत्थान – धर्म यात्रा एक आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक कदम संस्कृति, सेवा और समर्पण की ओर उठाया गया कदम है। यह FTS Yuva जमशेदपुर की ओर से एक संगठित प्रयास है धर्म को जीवन में स्थापित करने का और युवा चेतना को धर्म, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए जागृत करने का

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!