उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त एवं निदेशक एनईपी ने मनरेगा अंतर्गत नव चयनित कर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन के दिए निर्देश
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार मनरेगा अंतर्गत नव चयनित कर्मियों को आज समाहरणालय में नियुक्ति पत्र सौंपा गया उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान एवं निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने नवचयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामनायें दी

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त एवं निदेशक एनईपी ने मनरेगा अंतर्गत नव चयनित कर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन के दिए निर्देश
जमशेदपुर- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार मनरेगा अंतर्गत नव चयनित कर्मियों को आज समाहरणालय में नियुक्ति पत्र सौंपा गया उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान एवं निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने नवचयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामनायें दी एवं जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए । अभ्यर्थियों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), कंप्यूटर सहायक एवं लेखा सहायक पदों के लिए कुल 18 कर्मियों का चयन किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित प्रखंडों में नियुक्ति कर दी गई है। यह चयन जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा किया गया है। सभी चयनित उम्मीदवारों को उनके संबंधित प्रखंडों में शीघ्र योगदान देने हेतु निर्देशित किया गया है।