Uncategorized

वर्मामाइन्स मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राष्ट्र स्तर पर संगठन सृजन अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। संगठन का विस्तार प्रखण्ड स्तर मण्डल स्तर, पंचायत स्तर वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। नये लोग कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहें हैं

जमशेदपुर वर्मामाइन्स – वर्मामाइन्स मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन शमशेर आलम मण्डल पर्यवेक्षक सह जिला महामंत्री के अध्यक्षता में वर्मामाइन्स एफसीआई ब्रीज के समीप संध्या 6:00 बजे से आयोजित किया गया

बैठक में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष शफीअहमद खान, जिला महामंत्री हरिहर प्रसाद, कांग्रेस नेता सतीश कुमार उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राष्ट्र स्तर पर संगठन सृजन अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। संगठन का विस्तार प्रखण्ड स्तर मण्डल स्तर, पंचायत स्तर वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। नये लोग कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहें है। आने वाले समय में संगठन धारदार बन कर उभरेगा। कांग्रेस पार्टी जनहित के समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर आंदोलन कर रही है। संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती बेरोजगारी, बेतहासा महंगाई से आम जनता त्राहिमाम है।
बैठक में सर्वसम्मति से मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में प्रितपाल सिंह एवं पदाधिकारी के रूप में मो. मस्लीम, मो. शाहीद ऊर्फ गब्बर, संतोष वर्मा, मो. रेयाज, ताज खान के नामों को प्रस्तावित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!