ऑटो कलस्टर में सिंहभूम प्रमंडल द्वारा आज समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
आर. वी. चौधरी, निदेशक डाक सेवाएं ने यह सन्देश दिया कि सभी कर्मचारी अपने अन्दर के प्रतिभा को कॉर्पोरेट कर्मियों के तर्ज पर विकसित करें उन्होंने एक छोटी सी कहानी से एक बड़ा सन्देश सभी कर्मचरियों को दिया कि समय से साथ और सही समय की पहचान ही आपको प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगी

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- आज ऑटो कलस्टर में सिंहभूम प्रमंडल द्वारा आज समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डाक सेवाएं, झारखण्ड परिमंडल श्री आर. वी. चौधरी उपस्थित हुए साथ ही सिंहभूम मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक उदय भान सिंह, उप डाक अधीक्षक सुधीर कुमार, सिंहभूम मंडल के सभी सहायक डाक अधीक्षक, सभी डाक निरीक्षक, सिंहभूम मंडल के सभी डाकघरों के डाकपाल उपरोक्त समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे
आर. वी. चौधरी, निदेशक डाक सेवाएं ने यह सन्देश दिया कि सभी कर्मचारी अपने अन्दर के प्रतिभा को कॉर्पोरेट कर्मियों के तर्ज पर विकसित करें उन्होंने एक छोटी सी कहानी से एक बड़ा सन्देश सभी कर्मचरियों को दिया कि समय से साथ और सही समय की पहचान ही आपको प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगी
वहीं उदय भान सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक ने यह कहा कि आपके सभी जायज मागों को पूरा करने कि जिम्मेवारी उनकी होगी केवल आपका काम आम जनता जो आपके कार्यालय में आये उनको अपनी कार्यशैली से प्रभावित करना हैं और सिंहभूम प्रमंडल को दिए गए बचत खाता खोलने के लक्ष्य, डाक जीवन बीमा के निर्धारित लक्ष्य एवं अन्य लक्ष्यों के प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर एक टीम भावना के साथ कार्य करके सिंहभूम मंडल को झारखण्ड के साथ साथ पुरे भारत के पटल पर ले जाना है
सुधीर कुमार, उप डाक अधीक्षक ने सभी आगंतुको को धन्यवाद किया लक्ष्य प्राप्ति के अपने घर के आस पास, किसी समूह, स्कूल, आपके आस पास में लोगों के बीच संवाद के माध्यम से अपने उत्पाद की पूरी जानकारी साँझा कर उसके विपणन की कौशल को विकसित कर लोगों के बीच जाने से लक्ष्य को प्राप्त किया जाना आसान हो जायेगा
पिछले वित्तीय वर्ष के बचत खाता खोले जाने के लिए, डाक जीवन बीमा में पुरे सिंहभूम प्रमंडल के तीन-तीन कर्मचरियों को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर वी चौधरी निदेशक डाक सेवाए झारखण्ड परिमंडल रांची ने सम्मानित किया और हौसला बढ़ाया
बचत खाता खोलने में प्रथम :- विनोद कुमार, उप डाकपाल, टाटानगर उपडाकघर
दूसरा स्थान :- हेमंत कुमार पति, डाकपाल, चाईबासा प्रधानडाकघर
तीसरा स्थान:- हिमाशु सिरका, उप डाकपाल, हाटगम्हरिया उप डाकघर
डाक जीवन बीमा में
प्रथम स्थान : बासुदेव गिरी, डाक अधिदर्शक, पूर्वी अनुमंडल सिंहभूम प्रमंडल
दूसरा स्थान :- हरिशंकर कुमार, एम.टी.एस, गोलमुरी उपडाकघर
तीसरा स्थान :- विनोद कुमार, उप डाकपाल, टाटानगर उपडाकघर