Uncategorized

राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव 2025-2028 के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई

चुनाव मैदान में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक मात्र नाम संजय कुमार सिंह यादव का बचा। इसलिए संजय कुमार सिंह यादव को झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का 2025-2028 के लिए प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया जाता है उक्त जानकारी कलामुद्दीन खान सहायक शिकारी सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड प्रदेश्गिरधारी गोप राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी है

रांची – राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव 2025-2028 के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दिनांक 14/06/2025 को 02 बजे दिन तक नांमाकन पत्र प्राप्त किया गया। दिनांक 15/06/2025 को 10.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जाँच/स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी में पाया गया कि पहला आवेदनकर्ता श्री संजय कुमार सिंह यादव का है। इनके सभी दसों प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य हैं। इसलिए संजय कुमार सिंह यादव का आवेदन स्वीकृत किया गया। वहीं दूसरे उम्मीदवार अभय कुमार सिंह के कोई भी प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य नहीं थे। अतएव इनका नामांकन पत्र रद्द किया गया। साथ ही तीसरे उम्मीदवार सदाकत हुसैन अंसारी के सभी प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य नहीं थे। अतः इनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। चुनाव मैदान में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक मात्र नाम संजय कुमार सिंह यादव का बचा। इसलिए संजय कुमार सिंह यादव को झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का 2025-2028 के लिए प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया जाता है उक्त जानकारी
कलामुद्दीन खान सहायक शिकारी सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड प्रदेश्गिरधारी गोप राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!