बोडाम प्रखण्ड के बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनसमस्या को लेकर आंदोलन करने का प्रस्ताव रखा है – आनन्द बिहारी दुबे
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के पदाधिकारियों ने जन समस्याओं को बताया है। इस लिए जिला कांग्रेस कमिटी आप के समस्याओं का समाधान करने के लिए आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करेगा और हर हाल में आंदोलन करेगा

बोडाम प्रखण्ड के बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनसमस्या को लेकर आंदोलन करने का प्रस्ताव रखा है – आनन्द बिहारी दुबे
पटमदा बोडाम – बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो के अध्यक्षता में आयोजित की गई
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के पदाधिकारियों ने जन समस्याओं को बताया है। इस लिए जिला कांग्रेस कमिटी आप के समस्याओं का समाधान करने के लिए आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करेगा और हर हाल में आंदोलन करेगा। चांडिल डैम का निर्माण सिंचाई कार्य के लिए हुआ था, लेकिन आज बोडाम प्रखण्ड, पटमदा प्रखण्ड के किसान अभी भी सिंचाई व्यवस्था से बंचित हैं। इस पर योजनाबद्ध तरह से आंदोलन होगा। बोडाम में कोल्ड स्टोरेज बनाना होगा, बोडाम के जमीन का ऑनलाइन नही किया जा रहा है। सभी पीडित लोगों का आवेदन प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी तक पहुंचायें, इसे आंदोलन के माध्यम से सरकार के पदाधिकारी से बात होगी। घुस मांगने वाले अधिकारी का नाम और सूची तैयार करें। सड़क, पानी, बिजली की समस्या पर भी संज्ञान लुंगा।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण के साथ अंचल पदाधिकारी बोडाम को जन समस्या से संबंधित मांग पत्र सौंपा। इस विषय पर अंचल पदाधिकारी ने समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया।
बैठक एवं कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश सचिव खगेन चन्द्र महतो, किशन लाल महतो, शफी अहमद खान, सलीम खान, संजय सिंह आजाद, अमित श्रीवास्तव, नलिनी कुमारी, पटमदा प्रखण्ड अध्यक्ष शिशु लाल महतो, मण्डल अध्यक्ष सुधांशु महतो, बलराम महतो, चितरंजन महतो, कार्तिक चन्द्र महतो, चन्द्र मोहन महतो, बोडीह पंचायत सुधांशू मण्डल, सुभाष चंद्र महतो, मुकुरूडीह विपुल महतो, रसिकनगर आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे उक्त जानकारी संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है