माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 190 वीं जयंती सह आश्रम का 87 वां वार्षिक उत्सव 9 मार्च से
माताजी आश्रम परिवार की ओर से सभी भक्तजनों, धर्मप्राण व्यक्तिओं तथा माताएं , बहनें और भाइयों को सादर आमंत्रण दिया जा रहा है तथा उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार का सहयोग करने की अपील की जा रही है

माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 190 वीं जयंती सह आश्रम का 87 वां वार्षिक उत्सव 9 मार्च से
हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी माताजी आश्रम हाता में आगामी 9 मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 तक विविध कार्यक्रमों के साथ भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 190 वीं जयंती सह माताजी आश्रम का 87 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाई जायेगी यह जानकारी माताजी आश्रम सेविका चीनू माँ ने दी 9 मार्च रविवार को मूल उत्सव होंगे।उस दिन मंगल आरती,प्रभाती कीर्तन,चंडी पूजा और चंडी पाठ, रामकृष्ण देव की विशेष पूजा,भक्ति संगीत,लीला गीति,धर्म सभा,कथामृत पाठ,महा प्रसाद वितरण,नर नारायण सेवा,तारक ब्रह्म नाम कीर्तन आदि होंगे।10 मार्च सोमवार को शाम 7 बजे हरिनाम संकीर्तन का अधिवास उसके बाद कथा मृत पाठ और स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिगीति सम्मेलन कार्यक्रम होंगे 11 मार्च मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन(राधा नाम) शुरू होंगे जिसमें स्थानीय कीर्तन मंडलीओं के लोग भाग लेंगे।12 मार्च वुधवार को सुबह 8.30 बजे नाम भंग, धुलट और महाप्रभु की भोग और आरती होंगे इस अवसर पर माताजी आश्रम परिवार की ओर से सभी भक्तजनों, धर्मप्राण व्यक्तिओं तथा माताएं , बहनें और भाइयों को सादर आमंत्रण दिया जा रहा है तथा उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार का सहयोग करने की अपील की जा रही है।