Uncategorized

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचें कांग्रेस पदाधिकारी

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा  के शहादत दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुण्डा  के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचें कांग्रेस पदाधिकारी

जमशेदपुर- साकची –  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा  के शहादत दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुण्डा  के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया जिलाध्यक्ष का स्वागत युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राकेश साहू एवं सुखदेव सिंह मल्ली ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ विद्रोह किया। जल जंगल जमीन की रक्षार्थ जंगल-जंगल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
बिरसा मुण्डा ने अपने अनुयाइयों से कहा कि मैं धरती आबा  हूँ। अंग्रेज नहीं चाहते थे कि प्रवचन या सभा के माध्यम से किसी प्रकार का भीड़ जुटें। जमींदारों और अंग्रेजों का अत्याचार बढ़ता गया। अंग्रेजों से मुठभेड भी हुआ। अंग्रेजों ने षड्यंत्र कर बिरसा मुण्डा को गिरफ्तार कर रांची जेल में बंद कर दिया। जहां हैजा से उनकी मृत्यु हो गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, रजनीश सिंह, अंसार खान, सुखदेव सिंह मल्ली, राकेश साहू, बिरेंद्र पाण्डेय, सुनाता तिर्की, सुशील घोष, राजकुमार वर्मा, जे. एस. पदरी, बलदेव सिंह, नीरज साहू, सुरेन्द्र शर्मा, मनोज उपाध्याय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए उक्त जानकारी अंसार खान उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!