संविधान बचाओ यात्रा में आमजनता उमड रही है जनसमस्या पर संज्ञान ले रही है कांग्रेस – आनन्द बिहारी दुबे
यात्रा में अनेकों बस्ती वासियों ने साफ-सफाई की समस्या को भी जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा, इस विषय पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जेएनएसी के पदाधिकारी से वार्ता कर के समस्या समाधान कराने की बात कही जिलाध्यक्ष के समक्ष बस्ती वासियों ने सड़क, नाली की समस्याओं को पदयात्रा के क्रम में रखा। जिलाध्यक्ष ने सभी जन समस्याओं को संकलित भी किया तथा आगामी दिनों में उच्च पदाधिकारी से पुनः मिलकर बात रखने का आश्वासन दिया

संविधान बचाओ यात्रा में आमजनता उमड रही है जनसमस्या पर संज्ञान ले रही है कांग्रेस – आनन्द बिहारी दुबे
जमशेदपुर- बिरसा नगर – बिरसा नगर मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन बिरसा नगर जोन नंबर 5 से प्रारंभ होकर गिट्टी मशीन एरिया तक हुई।
पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए।
संविधान बचाओ यात्रा के क्रम में कांग्रेस पार्टी का काफिला बस्ती वासियों से मिलने का कार्य भी किया इस दरम्यान बस्ती वासियों ने जिलाध्यक्ष श्री दुबे के समक्ष बस्ती वासियों ने पानी कनेक्शन के शुल्क नही देने के बारे बताया कि हमलोग गरीबी रखा के नीचे गुजर बसर करने वाले लोग है, हम लोग और हमारे पुर्वज इस क्षेत्र में खुटकट्टी करके बसे है। आज भी हम लोग अति गरीब है। इस समस्या पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के घर में पानी कनेक्शन दिलाने के लिए उच्च पदाधिकारी से मिल कर मांग पत्र दुंगा ओर समाधान कराऊंगा।
यात्रा में अनेकों बस्ती वासियों ने साफ-सफाई की समस्या को भी जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा, इस विषय पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जेएनएसी के पदाधिकारी से वार्ता कर के समस्या समाधान कराने की बात कही जिलाध्यक्ष के समक्ष बस्ती वासियों ने सड़क, नाली की समस्याओं को पदयात्रा के क्रम में रखा। जिलाध्यक्ष ने सभी जन समस्याओं को संकलित भी किया तथा आगामी दिनों में उच्च पदाधिकारी से पुनः मिलकर बात रखने का आश्वासन दिया।
पदयात्रा के उपरांत सभा का आयोजन बिरसा नगर मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान तथा संगठन सृजन अभियान व्यापक रूप से चला रही है। संविधान के रक्षार्थ सभी लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। भारत के आजादी में हमारे महापुरूषों के त्याग, तपस्या और बलिदान के महत्वों को भी आमजनता को कांग्रेस पार्टी बताने का कार्य कर रही है।
संगठन सृजन का मुख्य उद्देश्य प्रखण्ड कमिटी एवं मण्डल कमिटी को पुनर्गठित कर सभी सक्रिय लोगों को जोड़कर संगठन में दायित्व सौंपा जा रहा है। प्रखण्ड कमिटी एवं मण्डल कमिटी जनता के समस्याओं को संकलित करें। इस विषय पर जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्या से संबंधित क्षेत्र की जनता से आवेदन पत्र प्राप्त करें। इसके बाद संबंधित विभाग के पदाधिकारी को कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र सौंप कर समस्या समाधान का प्रयास करेगा।
संविधान बचाओ यात्रा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव समंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, मण्डल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेस जन शामिल रहे