छात्र राजद में सैकड़ों लोग शामिल हुए,यूजीसी रेगुलेशन पर स्टे चिंताजनक – सीपी सोलंकी
नगर निकाय चुनाव में छात्र टीम बढ़चढ कर हिस्सा लेगा तेजस्वी यादव छात्र-यूथ के आइकॉन - कैलाश यादव

छात्र राजद में सैकड़ों लोग शामिल हुए,यूजीसी रेगुलेशन पर स्टे चिंताजनक – सीपी सोलंकी

नगर निकाय चुनाव में छात्र टीम बढ़चढ कर हिस्सा लेगा तेजस्वी यादव छात्र-यूथ के आइकॉन – कैलाश यादव
रांची- आज प्रदेश राजद छात्र की ओर से आयोजित अहम बैठक प्रदेश राजद कार्यालय धुर्वा में सम्पन्न हुई !
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश छात्र राजद अध्यक्ष सी पी सोलंकी ने किया !
बैठक के दौरान सैकड़ों छात्रों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया ! सभी लोगों ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को यूथ एवं छात्र आईकान बताया
राजद छात्र टीम में सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी छात्रों ने कहा कि झारखंड में छात्रों की बहुत समस्याएं हैं , कई यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों द्वारा छात्रों के साथ अनदेखी किया जाता है !
प्रमुख मामलों को लेकर 11 सूत्री मांग पत्र दिया सभी विश्विद्यालय के वीसी को दिया जाएगा !
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि छात्रों की कोई जाति नहीं होती है, हमें गर्व है कि राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव भी छात्र नेता थे , जिन्होंने सामाजिक न्याय के प्रणेता व सामाजिक परिवर्तन के जननायक बने !
राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव छात्र राजनीति से बिहार के कई बार मुख्यमंत्री बने एवं केंद्रीय रेलमंत्री के रूप में सबसे लोकप्रिय एवं विकासशील कार्य किया !
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव सर्वाधिक लोकप्रिय युवा नेता हैं,आगामी दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे उनका भविष्य उज्ज्वल है और अभी पार्टी के संगठन को मजबूत और प्रखर बनाने के लिए राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं !
सभी शामिल छात्र राजद के लोगों को मेरी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं है !
छात्र राजद अध्यक्ष सीपी सोलंकी ने कहा कि युवाओं के धड़कन एवं छात्रों के आईकान तेजस्वी यादव के नेतृत्व में झारखंड में छात्रों ने आस्था जताया है ,क्योंकि राजद ही एक ऐसी पार्टी है जिसने छात्रों के मौलिक अधिकारों की बात करते हैं !
यूजीसी रेगुलेशन विनियम 2025-26 लागू होने से देशभर में खुशी थी ! लेकिन कुछेक सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा विरोध करने के कारण माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे लगा दिया गया इस निर्णय से छात्र राजद में मायूसी हुई है !
छात्र राजद मांग करता है यूजीसी रेगुलेशन विनय 2025- 26 को अक्षरशः लागू करे एवं सामान्य वर्गों की मांगो को प्राथमिकता देते हुए कुछ मामलों में संशोधित किया जाय
सीपी सोलंकी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में छात्र राजद की जवाबदेही बड़ी है हम लोग बढ़चढ़ कर राजद विचारधारा के उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग करेंगे और चुनाव में प्रत्याशी भी बनेंगे
छात्र राजद में शामिल लोग इस प्रकार है ! बैठक के दौरान मुख्य लोगों को पदाधिकारी घोषित किया गया !
——————————————-
रोहित यादव उर्फ राधेय ( प्रदेश उपाध्यक्ष)
शुभम रॉय (प्रदेश उपाध्यक्ष)
बबलूमंडल (प्रदेशमहासचिव)
प्रियांशु पाठक प(प्रदेश मीडिया प्रभारी सह सलाहकार )
हर्ष राज (प्रदेश महासचिव)
आनंद यादव (रांचीजिला अध्यक्ष )
कमलकांत यादव (रांची जिला सचिव )
अमनतिवारी (पलामू उपाध्यक्ष )
कुंदनसिंह (रांची जिला उपाध्यक्ष )
सरवन यादव (dspmu अध्यक्ष)
नीतीश यादव उर्फ टोनी( रांची जिला उपाध्यक्ष )
पवनयादव (रांची जिला उपाध्यक्ष )
रणवीर (प्रदेशमहासचिव )
करण गोस्वामी (जमशेदपुर जिला अध्यक्ष)
गौरवयादव (jrsu उपाध्यक्ष)
शिवमयादव (dspmu उपाध्यक्ष)
विपिन यादव( dspmu सचिव)
बैठक में मौके पर अनीता यादव कमलेश सुनील साहू यादव रंजन यादव सुधीर गोप क्षितिज़ मिश्रा शुभम ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे !



