सोना चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल लोगो के शादी ब्याह रुके,कमरतोड़ महंगाई एवं प्रचंड बेरोजगारी से जनजीवन प्रभावित – कैलाश यादव
रुपए के मुकाबले डॉलर 93 रु हुआ,शतक के करीब मोदी सरकार ने देश को सबसे ज्यादा कर्जदार बनाया,देश में लाखों कंपनियां बंद

सोना चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल लोगो के शादी ब्याह रुके,कमरतोड़ महंगाई एवं प्रचंड बेरोजगारी से जनजीवन प्रभावित – कैलाश यादव
रुपए के मुकाबले डॉलर 93 रु हुआ,शतक के करीब मोदी सरकार ने देश को सबसे ज्यादा कर्जदार बनाया,देश में लाखों कंपनियां बंद
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि देश में सोने चांदी की दामों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी से शादी ब्याह में काफी असर पर रहा है !
श्री यादव ने कहा कि प्रचंड महंगाई और लगातार गिरती अर्थव्यवस्था के कारण निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के आर्थिक हालात अत्यंत चिंताजनक स्थिति में होते जा रही है ! मध्यम वर्गीय परिवारों के कई लोगों के बेटे बेटियों की शादी ब्याह भी रुक जा रहे हैं !
केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत का जिक्र निरंतर कहते रहे हैं, जिसे सुन कर प्रत्येक भारतीय का गर्व महसूस होती है लेकिन सच्चाई है कि आम आदमी का आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति बेहद बद्तर है ! इस हकीकत से मोदी सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जाता रहा है !
ज्ञातव्य है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का कमजोर होना अत्यंत चिंतनीय है क्योंकि साक्षात् प्रमाण यह है कि देश में रूपये के मुकाबले डॉलर लगभग 93 रु तक पहुंच गया है और इस पर विराम लगाने का मोदी सरकार के पास कोई ठोस कदम नहीं है और न ही कुछ समझ नहीं आ रहा है, अगर यही स्थिति रहा तो रुपया और डॉलर बराबरी कर जल्द 100 रु तक पहुंच जाएगी !
विदित है वर्तमान समय में भारत सबसे ज्यदा कर्जदार वाला देश हो गया है, हर भारतीय काफी कर्ज में दबे जा रहे हैं, मोदी सरकार विश्व बैंक एवं अन्य संस्थानों से लगभग 400 लाख करोड़ रु कर्ज ले रखा है और वित्तमंत्री का कहना है कि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 8 लाख करोड़ रु कर्ज आर लिया जाएगा !
देश में युवा वर्ग प्रचंड बेरोजगारी का जबरदस्त दंश झेल रहे हैं देश में लाखों छोटे बड़े कंपनियां बंद हो गई और कई कंपनियों ने कार्यरत हजारों लोगों को छटनी कर और बेरोजगारी बढ़ा दिया है जिस कारण काम की खोज में लोग जहां तहां पलायन हो रहे हैं !




