Uncategorized

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वार्ड-32 में रांची सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न, जिसमें चर्चा, संवाद और जागरूकता पर परिचर्चा हुआ

आगामी रांची नगर निगम चुनाव में सभी 53 वार्ड से एक-एक प्रत्याशी को अपना समर्थन देगा रांची सिटीजन फोरम - दीपेश निराला

रांची- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वार्ड-32 में रांची सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न, जिसमें चर्चा, संवाद और जागरूकता पर परिचर्चा हुआ

आगामी रांची नगर निगम चुनाव में सभी 53 वार्ड से एक-एक प्रत्याशी को अपना समर्थन देगा रांची सिटीजन फोरम – दीपेश निराला

वार्ड-32 में पेयजल की है विकट समस्या, ड्राइ जोन में बदल गया है क्षेत्र

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में पिस्का मोड़, रातू रोड, तेलमिल गली स्थित टंगराकोचा में आयोजित हुई, जिसमें संस्था के मूल मंत्र चर्चा संवाद और जागरूकता पर व्यापक परिचर्चा हुई और उपस्थित स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को फोरम के पदाधिकारियों से साझा किया, जिसमें स्पष्ट रूप से समझ में आया कि यह क्षेत्र ड्राई जोन में तब्दील होता जा रहा है, यहां पेयजल का भारी संकट है, नगर निगम के तरफ से जो बोरिंग कराई गई है, उसका मोटर 6 महीने पहले जल गया है, जिसका मरम्मत अभी तक नहीं कराया गया है, जिसके वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है और मात्र एक टैंकर से अभी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है और क्योंकि यह क्षेत्र ऊंचाई पर है इसलिए यहां सप्लाई पानी भी बहुत काम रफ्तार से आता है और कुछ मिनटों की सप्लाई ही हो पाती है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कराए गए बोरिंग के बिजली तार को चोरी कर लिया जाता है, जिससे पेयजल की आपूर्ति बाधित होती है, इसके अलावा इस क्षेत्र में नियमित कचरा उठाव नहीं होता है, स्ट्रीट लाइट के मरम्मत की आवश्यकता है, यहां स्थित सामुदायिक भवन में बिजली की व्यवस्था नहीं है जहां सोलर लाइट लगाने की जरूरत है, आवारा कुत्तों का भय बना रहता है, नाली निर्माण की आवश्यकता है, पूर्व में ठेकेदार द्वारा सीवरेज का काम कराया जा रहा था, जिसे अधूरा छोड़ दिया गया है और काम को कंप्लीट नहीं किया गया है, बिजली का वोल्टेज काफी कम है और बिजली के तारों की नीचे सुरक्षा जाली की आवश्यकता है, जैसी दर्जनों समस्याएं बताई गई। बैठक की संयोजकता पूर्व वार्ड पार्षद गीता कुजूर ने की।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, संयुक्त सचिव संतोष मृदुला और मनीष बक्शी तथा स्थानीय ललित नारायण ओझा, जीतू उरांव, राधा देवी, ममता कुमारी, सागर टोप्पो, मधुसूदन चौधरी, गणेश मिस्त्री राजू लकड़ा, पप्पू चौधरी, अनीता चौधरी, रणधीर चौधरी, मनीष लकड़ा, राजा टोप्पो, संतोष तिवारी, शनिचरवा कुजूर, कविता शर्मा, गंगा तिर्की, पूनम कुजूर, सरिता देवी, रामविलास प्रसाद, सोनी देवी, लीला देवी, चेतन कुजूर, पूजा तिर्की, जगदीश पंडित, अमरनाथ, बिंदिया कुजूर, इत्यादि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!