Uncategorized

जुगसलाई और मानगो निकाय चुनाव भाजपा ने समर्थित उम्मीदवारों के लिए वरिष्ठ नेताओं को सौंपी समन्वय की जिम्मेदारी

मानगो : दिनेशानंद गोस्वामी और अमित यादव जुगसलाई : जीतू चरण राम, दिनेश कुमार और मेनका सरदार

जुगसलाई और मानगो निकाय चुनाव भाजपा ने समर्थित उम्मीदवारों के लिए वरिष्ठ नेताओं को सौंपी समन्वय की जिम्मेदारी

मानगो : दिनेशानंद गोस्वामी और अमित यादव
जुगसलाई : जीतू चरण राम, दिनेश कुमार और मेनका सरदार।

आगामी निकाय चुनाव को लेकर जुगसलाई नगर परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह के पक्ष में संगठनात्मक समन्वय हेतु प्रदेश भाजपा ने तीन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक जीतू चरण राम और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार ये सभी नेता अपने अनुभव के आधार पर चुनावी प्रक्रिया में समन्वय, मार्गदर्शन और संगठनात्मक सहयोग करेंगे।

वहीं मानगो नगर निगम क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और विधायक अमित यादव को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वे स्थानीय स्तर पर संवाद और संगठनात्मक तालमेल स्थापित करने में भूमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि यह नगर निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहा है, बावजूद इसके विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के लिए रणनीतिक तैयारी में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया आदर्श चुनाव आचार संहिता के दायरे में रहकर संगठनात्मक सहयोग तक सीमित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!