Uncategorized

शहर की जानी-मानी स्वयंसेवी संगठन अभया बनर्जी फाउंडेशन जमशेदपुर के तत्वाधान में आगामी 8 फरवरी 2026, दिन रविवार को पूर्वाहन 8:30 बजे से जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों के लिए 12वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

इस संदर्भ में अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जोहर बनर्जी ने इस खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में बताया कि इस बार विशेष (दिव्यांग) बच्चों के लिए आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में कुल 32 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है

जमशेदपुर- शहर की जानी-मानी स्वयंसेवी संगठन अभया बनर्जी फाउंडेशन जमशेदपुर के तत्वाधान में आगामी 8 फरवरी 2026, दिन रविवार को पूर्वाहन 8:30 बजे से जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों के लिए 12वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस संदर्भ में अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जोहर बनर्जी ने इस खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में बताया कि इस बार विशेष (दिव्यांग) बच्चों के लिए आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में कुल 32 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं । इस प्रतियोगिता में शहर में विशेष बच्चों के लिए संचालित 10 स्कूलों और संस्थाओं के प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें मुख्य रूप से आशा किरण विद्यालय टेल्को , पाथ, जिविका , ज्ञानोदय डेफ एंड डंब विद्यालय, स्कूल ऑफ़ होप, सिद्धेश्वर विद्यालय, दिव्या ज्योति नेत्रहीन संस्थान जमशेदपुर, एवं अन्य संस्था मुख्य है। इन विद्यालयों से भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या लगभग 120 है। इस प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के चार विभिन्न श्रेणियां विभाजित है जिसमें बालक और बालिकाओं हेतु 15 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम वर्गों में बांटे गए हैं। प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं । बतौर मुख्य अतिथि टाटास्टील टिनप्लेट इकाई जमशेदपुर के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज उज्जवल चक्रवर्ती प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन करेंगे मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर की जाने-माने समाजसेवी एवं व्यापार जगत से सुरेश सोनथालिया की उपस्थिति बनी रहेगी । इस प्रतियोगिता में दूसरे जिलों के भी कुछ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उपरांत विजय खिलाड़ियों को पदक उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।अभया बनर्जी फाउंडेशन की ओर से प्रतिभागी सभी बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस खेलकूद प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए 12 तकनीकी अधिकारियों योगदान दे रहे हैं जिसका नेतृत्व तकनीकी अधिकारी के रूप में श्याम कुमार शर्मा और सुबोल चटर्जी करेंगे।
आज की बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष जोहर बनर्जी, श्याम कुमार शर्मा और सूबोल चटर्जी का मुख्य योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!