नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए 16
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कुल 10, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए कुल- 04 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा। स्क्रुटनी 5 फरवरी तथा नाम वापसी 6 फरवरी को

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए 16, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कुल 10, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए कुल- 04 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा। स्क्रुटनी 5 फरवरी तथा नाम वापसी 6 फरवरी को
नामांकन के अंतिम दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 11 एवं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 4 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, काकोली माहतो, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी, सोनामुनी सोरेन सहित मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवार नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।
आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर, रिंकु सिंह सहित जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।
संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन, शिलावती टुडू सहित चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद लिए कुल 4 उम्मीदवार नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।
======================================================================================================
उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रख रखाव एवं अस्पताल संचालन योजना से संबंधित वर्चुवल समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डॉ0 साहिर पाल, सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड के लिपिक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर शामिल हुए।
उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड में खर्च की गई राशि की समीक्षा की गई एवं किए गए कार्यों के बारे में अनुसरण किया गया उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल अस्पताल, सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित राशि का फरवरी माह के 20 तारीख तक शत प्रतिशत खर्च करना सुनिश्चित करेंगे इस संदर्भ में 11 फरवरी को पुनः समीक्षात्मक बैठक निर्धारित की गई




