Uncategorized

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के आज पांचवा दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 5

जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के आज पांचवा दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 5 एवं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया

मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो एवं शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान शामिल है। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह शामिल है। वहीं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में संध्या रानी सरदार एवं चन्दना मुर्मू शामिल है।

================================================================================================

स्थानीय कारीगरों के उत्पाद को प्रदर्शित तथा बिक्री करने के लिए साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निरीक्षण उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण के कार्यकारी एजेंसी को 10 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया

विदित हो कि जिला प्रशासन के पहल पर जिला में ग्रामीण स्तर पर प्रचलित हस्तशिल्प व अन्य उत्पादों को एक स्थाई दुकान के माध्यम से ग्राहको तक पहूच सुगम करने के उदेश्य से जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित और बिक्री करने में आसानी हो।

उपायुक्त ने कहा भवन का निर्माण में गुणवता सुनिश्चित करें तथा जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट के दुकान का आवंटन, संचालन तथा मेंटेनेंस आदि के लिए कमिटि बनाने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया।
इस मोके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी  कृष्ण कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस  सुजीत बारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!