नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के आज चौथा दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 3 तथा वार्ड सदस्य हेतु 57 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 25 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के आज चौथा दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 3 तथा वार्ड सदस्य हेतु 57 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा। जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 25 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा
जमशेदपुर- मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में सुशीला सिंह, सोना मोनी सोरेन, प्रतीभा रानी शामिल है। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में प्रभा पाडिया शामिल है। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में सोमबारी सोरेन शामिल है।
अब तक 20 अभ्यर्थियों ने मानगो महापौर पद हेतु एवं कुल 36 वार्डो हेतु 354, नगर परिषद अध्यक्ष जुगसलाई पद हेतु 14 एवं कुल 22 वार्डो हेतु 123 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 5 एवं 12 वार्डो हेतु 45 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है।
मानगो महापौर पद हेतु किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं वार्ड संख्या 2 में सुशील कुमार सिंह, वार्ड संख्या 4 में मौमिता चटर्जी, सुमित्रा पाल, वार्ड संख्या 5 में मधु पंजली सिन्हा, वार्ड संख्या 6 में गौतम मंडल, वार्ड संख्या 9 में राजेश कुमार सिंह, नितू सिंह, सुमित्रा वर्मा, वार्ड संख्या 14 में विकास कुमार, वार्ड संख्या 26 में सैयद शफीउज्जमान, वार्ड संख्या 34 में ओम प्रकाश गिरि, विशाल कुमार सिंह, वार्ड संख्या 36 में सोनी पांडेय सहित कुल 13 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया।
जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद हेतु आज एक मात्र प्रत्याशी- निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर एवं वार्ड संख्या 3 में कुणाल सराफ, वार्ड संख्या 8 में मनीष रजक, वार्ड संख्या 12 में दीपक अग्रवाल, वार्ड संख्या 13 गुलबहार बेगम, वार्ड संख्या 16 में संतोष कुमार रजक, वार्ड संख्या 17 में मदन मोहन मिश्रा सहित कुल 6 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया।
चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु आज एक मात्र प्रत्याशी- शिलावती टुडु, वार्ड संख्या 4 में निर्मला महतो, वार्ड संख्या 5 में संजय घोष, वार्ड संख्या 7 में बरखा रूँगटा, वार्ड संख्या 8 में मो0 नजीमुद्दीन, वार्ड संख्या 10 में देवानंद सिंह, वार्ड संख्या 11 में मौसमी मल्लिक, वार्ड संख्या 12 के लिए निशा सोरेन सहित कुल 7 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया।
======================================================================================================


सड़क सुरक्षा माह: उत्कृष्ट कार्य एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में जमशेदपुर को प्रथम पुरस्कार

जमशेदपुर- जमशेदपुर जिले को सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है इस अवसर पर जमशेदपुर जिले में पूरे माह वृहद स्तर पर संचालित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किए गए प्रभावी प्रयासों की सराहना की गई सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिनके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों सुरक्षित वाहन चलाने हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट के उपयोग नशे में वाहन ना चलाने सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा विषयों पर जागरूक किया गया यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया गया जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बीरूवा के कर कमल से जमशेदपुर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, तीनों एम वी आई एवं सड़क सुरक्षा की टीम को सम्मानित किया गया इस उपलब्धि पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं टीम के सदस्य को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए समनवित एवं सतत प्रयास सराहनीय है



