Uncategorized

वार्ड पार्षद पद पर विभिन्न समाज के लोगों ने मानगो में अपना अपना पर्चा दाखिल किया , गाजे बाजे के साथ समर्थकों में दिखा उत्साह

मानगो नगर निगम चुनाव के अंतर्गत विभिन्न वार्डों से समाज के योग्य, कर्मठ एवं सक्रिय प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जाने से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। लोग गाजे बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे

वार्ड पार्षद पद पर विभिन्न समाज के लोगों ने मानगो में अपना अपना पर्चा दाखिल किया , गाजे बाजे के साथ समर्थकों में दिखा उत्साह

जमशेदपुर –  मानगो नगर निगम चुनाव के अंतर्गत विभिन्न वार्डों से समाज के योग्य, कर्मठ एवं सक्रिय प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जाने से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। लोग गाजे बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे

कुशवाहा समाज के कर्मठ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता गणेश प्रसाद ने वार्ड नंबर 9 से और कुशवाहा समाज से ही भाजपा नेता रामकुमार की पत्नी सुनीता कुमारी वार्ड नंबर 13 से वार्ड पार्षद पद के लिए पर्चा दाखिल किया है ,जो कुशवाहा समाज के लिए गौरव की बात है । वहीं मौके पर नामांकन करने के पश्चात गणेश प्रसाद एवं सुनीता देवी ने कहा कि उन्हें कुशवाहा बंधुओं के साथ साथ सभी समाज के लोगों का उन्हें समर्थन प्राप्त है । इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 से आशीष नामता, वार्ड नंबर 15 से रूबी गुप्ता , वार्ड नंबर 4 से पुष्पा टोप्पो , वार्ड नंबर 11 से पूजा साहू ने विधिवत रूप से अपना नामांकन दाखिल किया। उनका नामांकन समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं बच्चों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उनलोगों द्वारा समाज के सभी वर्गों से अपील किया गया कि वे समाज के इन प्रतिनिधियों को अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि मानगो क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता एवं जनहित को नई दिशा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!