नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन के पांचवें दिन मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में मानगो नगर निगम में महापौर की कुर्सी के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने अपना नामांकन किया
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य आरिफ जकरिया मुस्लिम समुदाय से, डेविड क्रिश्चियन समुदाय से, गुरुद्वारा प्रधान सरदार भगवान सिंह सिख समुदाय से और पंडित बिपिन झा हिंदू समुदाय से नामांकन के समय उपस्थित थे
जमशेदपुर- नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन के पांचवें दिन मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में मानगो नगर निगम में महापौर की कुर्सी के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने अपना नामांकन किया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य आरिफ जकरिया मुस्लिम समुदाय से, डेविड क्रिश्चियन समुदाय से, गुरुद्वारा प्रधान सरदार भगवान सिंह सिख समुदाय से और पंडित बिपिन झा हिंदू समुदाय से नामांकन के समय उपस्थित थे।
नामांकन के बाद अपने कदमा स्थित आवास में सुधा गुप्ता अपने पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ संवाददाता सम्मेलन की।
जिसमें सुधा गुप्ता ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण की है। महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। महिला की सुरक्षा के लिए सभी चौक चौराहों पर महिला पुलिस की नियुक्ति करवानी है।
उन्होंने कहा कि मैं अपने पति के जीवन के पिछले 30 साल के उतार-चढ़ाव का साक्षी हूं। मुझे मानगो की हर समस्या मालूम है और उसे हम दूर करेंगे।
वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम जब मंत्री एवं विधायक थे, तब हमने मानगो वासियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया, जो लगभग तैयार होने वाला है। पानी की समस्या का समाधान कराया, लेकिन अभी फिर से पानी की समस्या उठ खड़ी है। विभिन्न स्थानों पर रोड लाइट की स्थिति खराब है, उन्हें हम लोग ठीक करवाएंगे।
उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया की बन्ना गुप्ता निर्लज है और वह मेयर का पति होना चाहते हैं।
इस संदर्भ में बन्ना गुप्ता ने अपना बयान दिया है कि हमने अपनी पत्नी के मांग में सिंदूर डालकर उसे अपनी जीवन संगिनी बनाया है। आप जो रामार्चा पूजा करते हैं और पत्नी के स्थान पर मधु जी को बैठाते हैं, अगर आप में हिम्मत है, तो उसके मांग में एक चुटकी सिंदूर भरकर क्यों नहीं दिखा देते हैं? अब यह मामला तूल पकड़ रहा है।




