नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के आज दुसरे दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 92 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 33 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के आज दुसरे दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 92 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा। जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 33 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा
मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में वनिता सहाय, सुधा गुप्ता, चिन्ता शर्मा, ज्योति सिंह, चंचल शर्मा, इंदिरा सुंडी शामिल है। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में इंदु देवी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, रूकसाना तबसुम, नूतन सिंह एवं सुरैया परवीन शामिल है। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थी चंदना मुर्मू है।
अब तक मानगो महापौर पद हेतु 12, 36 वार्डो हेतु 240, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु 12, 22 वार्डो हेतु 80 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं 12 वार्डो हेतु 31 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है।अब तक किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया।




