नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 हेतु सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति
राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची के द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 हेतु सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति
जमशेदपुर- राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची के द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है
सामान्य प्रेक्षक के रूप में 09-मानगो नगर निगम हेतु श्री जितेंद्र कुमार देव, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची, 20-जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र हेतु राजेश कुमार साह, संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड रांची तथा 19-चाकुलिया नगर पंचायत हेतु विष्णुदेव कच्छप को सामान्य प्रेक्षक नामित किया गया है। जबकि व्यय प्रेक्षक के रूप में श्री स्वामीनंदन, राज्य कर सहायक आयुक्त पूर्वी अंचल रांची को 09-मानगो नगर निगम क्षेत्र हेतु, श्री उमा शंकर सिंह, राज्य कर सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो रांची प्रमंडल रांची को 20-जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र हेतु तथा श्री सुचित कुमार, राज्य कर सहायक आयुक्त पूर्वी अंचल रांची को 19-चाकुलिया नगर पंचायत हेतु नामित करते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है।




