Uncategorized

मानगो मेयर पद के लिए कुमकुम श्रीवास्तव ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा की अंदरूनी खींचतान उजागर 

मानगो नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मेयर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया

मानगो मेयर पद के लिए कुमकुम श्रीवास्तव ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा की अंदरूनी खींचतान उजागर

जमशेदपुर-  मानगो नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मेयर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राजकुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा ने मानगो मेयर पद के लिए आधिकारिक रूप से संध्या सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। ऐसे में कुमकुम श्रीवास्तव के नामांकन से भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और असंतोष खुलकर सामने आ गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम से मानगो मेयर चुनाव का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। पार्टी के भीतर मतभेदों के बीच यह देखना अहम होगा कि इसका असर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की चुनावी रणनीति और परिणाम पर किस रूप में पड़ता है। वैसे भाजपा में दो बार के जिला महानगर अध्यक्ष रहे राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोई कितना भी जोर लगा ले, लेकिन मानगो की जनता का पूरा समर्थन कुमकुम श्रीवास्तव को ही प्राप्त है । उन्होंने कहा कि कुमकुम श्रीवास्तव किसी के परिचय का मोहताज नहीं हैं बल्कि अपनी पहचान खुद बनाई है और एक पढ़ी लिखी कर्मठ महिला है , उन्होंने घर की चार दिवारी से आज अपना पैर बाहर नहीं रखी है बल्कि काफी पूर्व समय से ही भाजपा महिला मोर्चा में रहकर मानगो वासियों की सेवा की है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में आगे भी बढ़ चढ़ कर काम करेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!