Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत आज लगातार 9 यूनिट एसडीपी डोनेशन जरूरत के अनुसार करवाया गया

इस बढ़ी आवश्यकता की पूर्ति के लिए रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता काम आयी और उन्होने रेड क्रॉस के एसडीपी समुह से अधिक से अधिक लोगों का एसडीपी डोनेशन हेतु सैम्पलिंग करवाया तथा जरूरत के अनुसार 9 सफल रक्तदाताओं का एसडीपी डोनेशन सम्भव हुआ और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा सका

जमशेदपुर-  भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत आज लगातार 9 यूनिट एसडीपी डोनेशन जरूरत के अनुसार करवाया गया।

इस बढ़ी आवश्यकता की पूर्ति के लिए रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता काम आयी और उन्होने रेड क्रॉस के एसडीपी समुह से अधिक से अधिक लोगों का एसडीपी डोनेशन हेतु सैम्पलिंग करवाया तथा जरूरत के अनुसार 9 सफल रक्तदाताओं का एसडीपी डोनेशन सम्भव हुआ और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा सका।

इन रक्तदाताओं में टाटा स्टील के अमनदीप ने 22वीं बार एसडीपी दान किया एवं नियमित 19 रक्तदान के साथ 41 रक्तदान पूरा किया, जोरावर सिंह गबरी ने दूसरी बार एसडीपी दान किया एवं अपने नियमित 10 रक्तदान से 12 रक्तदान पूरा किया। दिलीप कुमार आचार्य ने 24वीं बार एसडीपी दान किया एवं नियमित 41 रक्तदान के साथ 65वां रक्तदान पूरा किया। टाटा स्टील के ही राजू कुमार ने 43वीं बार एसडीपी दान किया एवं 18 नियमित रक्तदान के साथ उनका 61 रक्तदान पूरा हुआ। पी. आनन्द ने 24वीं बार एसडीपी दान कर अपने 23 नियमित रक्तदान से 47 रक्तदान पूरा किया

अंकुश कुमार ने 27वां एसडीपी दान कर अपने 18 नियमित रक्तदान से कुल 45 रक्तदान पूरा किया। सेंचुरियन रक्तदाता एमवी प्रसाद ने 28वां एसडीपी दान किया, उनके 107 नियमित रक्तदान से 135 रक्तदान पूरा हुआ। टाटा स्टील यूनियन कमिटी मेम्बर अनील कुमार ने 6ठा एसडीपी डोनेशन किया एवं नियमित 7 रक्तदान के साथ कुल 13 रक्तदान किया। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भवेश कुमार ने 6ठी बार एसडीपी दान किया और नियमित 17 रक्तदान के साथ 23 रक्तदान पूरा किया। आज इस प्रकार अचानक एसडीपी की आवश्यकता को पूरा करने में इन रक्तदाताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और इन्हें जोड़ने का कार्य एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह का रहा, जिन्होने जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में रक्तदाताओं को एसडीपी डोनेशन के समय उपस्थित रहकर उनका मान व उत्साह बढाया। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेन्टर द्वारा एसडीपी डोनर्स को स्मृति चिन्ह वरीय चिकित्सक डॉ. एलबी सिंह के माध्यम से प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!