Uncategorized

डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम की बैठक में नगर निकाय चेयरमैन के नामों पर मंथन सम्पन्न – परविंदर सिंह

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम का बैठक जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में जी टाऊन क्लब में आयोजित की गई। DPAC की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी DPAC सदस्यों का स्वागत किया। बैठक का संचालन करते हुए संजय सिंह आजाद ने DPAC के आठ विषय को चर्चा के लिए लाया। संगठन GPCC, BLA-2 के गठन का प्रगति की समीक्षा की गई

डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम की बैठक में नगर निकाय चेयरमैन के नामों पर मंथन सम्पन्न – परविंदर सिंह

जमशेदपुर – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम का बैठक जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में जी टाऊन क्लब में आयोजित की गई। DPAC की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी DPAC सदस्यों का स्वागत किया। बैठक का संचालन करते हुए संजय सिंह आजाद ने DPAC के आठ विषय को चर्चा के लिए लाया। संगठन GPCC, BLA-2 के गठन का प्रगति की समीक्षा की गई।

अनुशासन का पालन हरहाल में हो इस विषय को सभी सदस्यों ने बैठक में गंभीरता से अनुपालन करने का मुद्दा मानते हुए प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में तीनों नगर निकाय क्षेत्र में हो रहे मेयर/चेयरमैन एवं वार्ड पार्षद के पद पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता की जीत सुनिश्चित करने पर बड़ी रणनीतिक निर्णय लिए गये। सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, बुथ कमिटी एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी का निर्वाह करने का निर्णय लिया।
मानगो नगर निगम क्षेत्र के मेयर, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के चेयरमैन के प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता-पूर्वक चर्चा हुई, जिसे आवश्यक कार्रवाही के लिए अग्रसारित किया गया। जिनका समर्थन सम्बन्धी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में माहौल तैयार करने का निर्णय लिया गया।
उपरोक्त सभी सुझावों को DPAC सदस्य सर्वश्री बलजीत सिंह बेदी जिला पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष, अशोक चौधरी पूर्व जोनल को-ऑर्डिनेटर, आनन्द बिहारी दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष, रविंद्र कुमार झा पूर्व जिलाध्यक्ष, बिजय खान प्रदेश महासचिव अजय सिंह, ब्रजेन्द्र तिवरी, संजीव श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव, रियाजुद्दीन खान, रघुनाथ पाण्डेय इंटक राष्ट्रीय सचिव, संजय सिंह आजाद, डाॅ परितोष सिंह, सोहेल खान, ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिन्हा, अभिषेक मिश्रा, लखिंदर करुआ, नवनीत मिश्रा, नलिनी सिन्हा, सचिन कुमार सिंह, अरविंद कुमार साहू मुख्य रूप से शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!