Uncategorized

संगठननिष्ठा और सेवा के प्रतीक थे स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा – काले

स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा की अंतिम विदाई में उमड़ा शहर, अमरप्रीत सिंह काले ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि  हज़ारों नम आँखों ने किया अंतिम प्रणाम 

संगठननिष्ठा और सेवा के प्रतीक थे स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा : काले

 

स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा की अंतिम विदाई में उमड़ा शहर, अमरप्रीत सिंह काले ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

हज़ारों नम आँखों ने किया अंतिम प्रणाम

 

जमशेदपुर – भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा की अंतिम यात्रा में आज नम आँखों से हज़ारों शहरवासियों ने उन्हें अंतिम प्रणाम किया।

 

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए और जुगसलाई स्थित शिव घाट (मुक्ति धाम) पहुँचकर दिवंगत नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री काले ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की।

श्री काले ने कहा कि स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और कार्यकर्ताओं के लिये एक अभिभावक और मार्गदर्शक की तरह सदैव समर्पित रहा । उनका सादा जीवन, अनुशासित कार्यशैली और समर्पण भाव भाजपा परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता श्री काले ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जुगसलाईवासी तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!