पोटका में आध्यात्म और खेल का संगम, महायज्ञ से लेकर खेल मैदान तक दिखा उत्साह
प्राचीन गुरुकुल आश्रम में पंचदिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, नरवा पहाड़ में खेल-संस्कृति कार्यक्रम में जुटे खिलाड़ी

पोटका में आध्यात्म और खेल का संगम, महायज्ञ से लेकर खेल मैदान तक दिखा उत्साह

प्राचीन गुरुकुल आश्रम में पंचदिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, नरवा पहाड़ में खेल-संस्कृति कार्यक्रम में जुटे खिलाड़ी

पोटका- पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में 58वां पांच दिवसीय महायज्ञानुष्ठान अखण्ड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत यज्ञ एवं हरि मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत किया . इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रामगढ़ आश्रम हाता पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक तीर्थस्थल है यहां से इस क्षेत्र के लोगो की आस्था जुड़ी है. 58 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन बाबा बालक दास जी ने यहां ग्रामीणों के सहयोग से इस यज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया था जो कि आज एक वृहद रूप ले चुका है. उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
समिति ने बताया कि यह यज्ञ क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के लिए आयोजित किया गया है।आश्रम समिति के सदस्यों सुधांशु शेखर मिश्र, दिलीप पंडा, किशोर नंद, पंकज मंडल, राजेश मिश्र, मधुसूदन भट्टाचार्य समेत अन्य गणमान्य लोग आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
नरवा पहाड़ में खेलकूद-संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
इसी क्रम में पोटका प्रखंड अंतर्गत नरवा पहाड़ क्षेत्र के मुर्गाघुटु ग्राम में ए.आर.डब्ल्यू.एस. क्लब द्वारा वार्षिक फुटबॉल खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल मैदान में प्रतियोगिताओं को लेकर युवाओं में खासा जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो समेत आयोजन समिति के सदस्य पिंटू मुर्मू, लोबो मुर्मू, भूदेश्वर बास्के, लक्ष्मण टुडू एवं बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी मौजूद थे।




