केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का मजबूत रोड मैप- सांसद बिद्युत बरण महतो
जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि यह बजट देश को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का स्पष्ट रोड मैप प्रस्तुत करता है

केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का मजबूत रोड मैप- सांसद बिद्युत बरण महतो
जमशेदपुर- जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि यह बजट देश को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का स्पष्ट रोड मैप प्रस्तुत करता है
श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, उत्पादन, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। किसान, श्रमिक, मध्यम वर्ग और युवाओं को सशक्त बनाकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव इस बजट में रखी गई है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल आज बजट पर सवाल उठा रहे हैं, वे विकसित भारत की सोच से पूरी तरह कटे हुए हैं। वर्षों तक देश को पिछड़ेपन में धकेलने वाली ताकतें अब तेज़ी से आगे बढ़ते भारत को देखकर हताश हैं।
सांसद श्री महतो ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंडिया, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा और कौशल विकास पर किया गया भारी निवेश विकसित भारत के निर्माण की बुनियाद है। इससे भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में भी आगे आएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे औद्योगिक और श्रमिक बहुल राज्य इस बजट से विशेष रूप से लाभान्वित होंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
सांसद श्री महतो ने कहा कि 3 आयुर्वेदिक एम्स,7 हाइस्पीड रेल कारीडोर का निर्माण एक महत्वाकांक्षी परियोजना है।
साथ ही यह बजट लोकलुभावन नहीं बल्कि देश को कर्ज मुक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का बजट है।
श्री महतो ने कहा कि यह केंद्रीय बजट विकसित भारत का बजट है, इसके अलावा कैंसर रोग से पीड़ित मरीजों के लिए यह बजट वरदान साबित होगा। यह बजट देश की आकांक्षाओं, आत्मविश्वास और सामर्थ्य को दर्शाता है तथा नए भारत की ओर बढ़ते कदमों को मजबूती प्रदान करता है



