Uncategorized

श्याम रंग में रंगा साकची शिव मंदिर,, गूंजे खाटू वाले के जयकारे

हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे… भजनों पर झूमे भक्त

श्याम रंग में रंगा साकची शिव मंदिर,, गूंजे खाटू वाले के जयकारे

हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे… भजनों पर झूमे भक्त

जमशेदपुर- श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 37वॉं श्री श्री श्याम महोत्सव गुरूवार को शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर समेत पुष्पो से सुज्जित श्याम बाबा का विशाल दरबार सजाया गया था। दोपहर 2 बजे से विराट शोभा (निशान) यात्रा मंदिर परिसर से निकली। जिसमें 1500 से अधिक भक्त श्याम नाम की ध्वजा (मोर पंख लगे निशान) लिए शामिल थे, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। निशान यात्रा का शुभारंभ साकची शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा के जयकारे से हुई, जो साकची पलंग मार्केट चौक, बड़ा गोलचक्कर चौक, स्टेट माइल रोड़ से काशीडीह होते हुए वापस मंदिर पहुॅच कर बाबा श्याम को निशान अर्पित किया गया। शोभा (निशान) यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा लगाये जा रहे जय श्री श्याम, शीश के दानी, हारे का सहारा के जयघोष पूरे रास्ते गूंजता रहा। बाबा श्याम का सजा हुआ दरबार के आगे भक्तों द्धारा सफाई करते हुए फूल बिछाये जा रहे थे। शोभा यात्रा में सबसे आगे दो घोड़े पर सवार दो बच्चे और उसके पीछे दो ब़ड़े ध्वजा एक बाबा श्याम और दूसरा हनुमान जी का लिये भक्त चल रहे थे। नासिक से आये 75 लोगों द्वारा बजाये जा रहे ढोल देखते ही बन रहे थे

खाटू श्याम के भजनों पर झूम उठे भक्तः-

रात 9 बजे से देर रात प्रभु ईच्छा तक भजनों की अमृत वर्षा हुई। आमंत्रित भजन गायक कोलकाता के संजू शर्मा और विवेक शर्मा ने मधुर भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। टाटानगर के भजन गायक महावीर अग्रवाल ने गणपत बलकारी जी… से भजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायकों ने कीर्तन में यूँ ही होता रहे तेरा ये दीदार सांवरे…, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे…, तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे…, गर जोर मेरो चाले हीरा मोत्या से नजर उतार दू…, ्अपने दिल का हाल म्हे सुनावण आया हैं…, दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से…, खुला हुआ है खुला रहेगा…, मोरछड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा…, नैना ने सुरतिया तेरी बहुत सतावें रे…, मेरे सपनों मे आते हैं बाबा श्याम…, प्यारा प्यारा श्याम धनी का खूब सज्या दरबार… आदि भजनों की प्रस्तुति दी। फाल्गुनी धमाल पर देर रात तक मस्ती में सराबोर रहे भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागुन (होली) की बधाई दी।

ध्वजा एवं अखंड ज्योत की पूजाः-

ध्वजा पूजन गुरूवार की सुबह 11 बजे ममता-मनोज अग्रवाल, टेल्को निवासी ने किया। संध्या 8.30 बजे अखंड ज्योत की पूजा यजमान राहुल चौधरी ने सपत्नी की। पूजा विधिवत् रूप से गोपाल झा ने करायी गयी और सभी भक्तांे को रक्षा सूत्र बांधा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण क्रमशः, आलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखण्ड ज्योत, विशाल संकीर्तन रहा। साथ ही निशान यात्रा में विशेष आकर्षण 75 लोगों द्वारा नासिक ढोल के साथ गाजे बाजे का प्रदर्शन रहा, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। महोत्सव के दौरान साकची शिव मंदिर श्याम के रंग में रंगा और पूरा महौल भक्तिमय हो गया था। शुक्रवार 30 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें पांच हजार से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगें।

इनका रहा योगदानः-

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, सुभाष साह, नरेश अग्रवाल, उमेश साह, कमलेश चौधरी, नरेश सिंहानिया, सुरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पवन खेमका, प्रमोद खन्ना, बबलू अग्रवाल, मोहित साह, आशीष खन्ना, राजू दूबे, बसी दूबे, राजेश कुमार, अमित साह, सक्षम पलसानिया, शिवम खेतानी, गौरव नरेड़ी, अमर डंगबजिया, गौरव जवानपुरिया, राहुल चौधरी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!