राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27.01.2026 को नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा की गई है
नाम निर्देशन करने के लिए तिथि- 29.01.2026 से 04.02.2026 तक समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम निर्देशन की संवीक्षा के लिए तिथि- 05.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि- 06.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि- 07.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक *वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा-* 23.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक *मतगणना की तिथि- 27.02.2026* समय- पूर्वाह्न 8 बजे से

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव- 2026 की घोषणा उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने की संवाददाता सम्मेलन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों से प्रेस प्रतिनिधियों को कराया अवगत

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिला में नगरपालिका चुनाव 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई । गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27.01.2026 को नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा की गई है । 28.01.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा
चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां निम्नवत है-
नाम निर्देशन करने के लिए तिथि- 29.01.2026 से 04.02.2026 तक
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
नाम निर्देशन की संवीक्षा के लिए तिथि- 05.02.2026
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि- 06.02.2026
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि- 07.02.2026
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा- 23.02.2026
प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान होगा।
समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक
मतगणना की तिथि- 27.02.2026
समय- पूर्वाह्न 8 बजे से
मानगो नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी- निदेशक एनईपी श्री संतोष कुमार गर्ग
जुगसलाई नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी
चाकुलिया नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी- अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र
*नाम निर्देशन हेतु चयनित स्थल*
मानगो नगर निगम- महापौर/ अध्यक्ष- अपर उपायुक्त का कार्यालय कक्ष
जुगसलाई नगर परिषद- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष
चाकुलिया नगर पंचायत- अंचल अधिकारी चाकुलिया का कार्यालय कक्ष
चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु 13 कोषांग यथा- निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि व्यवस्था, हेल्पलाईन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष कोषांग का गठन किया गया है।
मानगो नगर निगम में कुल वार्ड 36, मतदान केन्द्र 190 एवं कुल मतदाता 196791
जुगसलाई नगर परिषद में कुल वार्ड 22, मतदान केन्द्र 41 एवं कुल मतदाता 44239
चाकुलिया नगर पंचायत में कुल वार्ड 12, मतदान केन्द्र 18 एवं कुल मतदाता 12587
आरक्षण की स्थिति
मानगो नगर निगम- अनारक्षित (महिला)
जुगसलाई नगर परिषद – अनारक्षित (महिला)
चाकुलिया नगर पंचायत- अनुसूचित जनजाति (महिला)



