Uncategorized

अविनाश सिंह राजा के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी चोखा का लोगों ने लिया आनंद 

जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया । इस दौरान श्री राजा के धर्मपत्नी एवं मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए प्रबल उम्मीदवार  ज्योति सिंह ने अपने हाथों से आगंतुकों को लिट्टी चोखा और चटनी परोसने का काम किया

अविनाश सिंह राजा के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी चोखा का लोगों ने लिया आनंद

जमशेदपुर – जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया । इस दौरान श्री राजा के धर्मपत्नी एवं मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए प्रबल उम्मीदवार  ज्योति सिंह ने अपने हाथों से आगंतुकों को लिट्टी चोखा और चटनी परोसने का काम किया । सभी लोगों ने उत्साह पूर्वक लिट्टी चोखा का आनंद लिया । लिट्टी पार्टी में पारस नगर बस्ती वासी सहित विभिन्न पार्टी एवं सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए

इस दौरान अविनाश सिंह राजा के पड़ोसी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अनिल सिंह ने कहा कि मानगो क्षेत्र की हर समस्या को श्री राजा ने अपनी समस्या मानकर उसका शीघ्र समाधान में जुटे रहते हैं । रोड, नाली, स्ट्रीट लाइटें, बिजली पोल, ट्रांसफार्मर साफ सफाई, पानी की समस्या , ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण आदि कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं । रात हो या दिन हो कभी भी उनको जब फोन किया जाता है वह हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। अब ज्योति सिंह भी उन्हीं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर मानगो क्षेत्र की काया कल्प करना चाहती है वहीं ज्योति सिंह ने कहा कि मेयर चुनाव में मानगो की जनता का आशीर्वाद मिला तो सबका साथ , सबका विकास मूलमंत्र पर काम होगा और मानगो क्षेत्र की जनता के बुरे दिन अच्छे दिन में बदलेंगे । लिट्टी पार्टी में राजा अविनाश सिंह , डॉक्टर अनिल सिंह , अशोक सिंह चौहान , दिलीप सिंह , रमेश साव , गीतकार सत्येन्द्र सिंह तोमर , हरिशंकर मिश्रा, विजय ठाकुर , मनोज राजवंशी , हेमंत सिंह , दिलीप जायशवाल , राजेश राणा , आयुष पाठक , एन के सिंह, आकाश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!