जमशेदपुर के साकची स्थित सबल केंद्र के सभागृह में होली की पूर्व संध्या पर रंगारंग होली मिलन का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया
होली मिलन समारोह में उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की सराहना किया

जमशेदपुर- नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों के लिए जमशेदपुर शहर में बीते 26 वर्षों से कार्यरत सामाजिक संस्था अस्तित्व के कुशल मार्गदर्शन में आज जमशेदपुर के साकची स्थित सबल केंद्र के सभागृह में होली की पूर्व संध्या पर रंगारंग होली मिलन का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया।
जिसमें जमशेदपुर के नेत्रहीन दिव्यांग कलाकारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और गीत संगीत नृत्य के साथ मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस मौके पर उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की सराहना किया एवं कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संस्था के प्रधान दया नाथ उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया
अपने संबोधन में उन्होंने संस्था के द्वारा किए जा रहे हैं रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए और गति देने पर ध्यान दिया साथ ही संस्था की ओर से संस्था की संस्थापिका और महासचिव सुलेखा आयकत ने लड़कियों का अभिनंदन और स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम का संचालन भी किया