Uncategorized

पुस्तक दान अभियान

पुस्तक दान के अभियान में शामिल नागरिकों के उदार पहल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, सभी पुस्तक दाताओं के नाम पूर्वी सिंहभूम लाइब्रेरी में स्थापित सम्मान पट्टिका (Library Plaque) पर अंकित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से उल्लेखनीय योगदान देने वाले दाताओं के सम्मान में पुस्तकालय के चयनित कक्षों एवं पुस्तकों की अलमारियों का नामकरण भी किया जाएगा

पुस्तक दान अभियान

जमशेदपुर- पुस्तक दान के अभियान में शामिल नागरिकों के उदार पहल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, सभी पुस्तक दाताओं के नाम पूर्वी सिंहभूम लाइब्रेरी में स्थापित सम्मान पट्टिका (Library Plaque) पर अंकित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से उल्लेखनीय योगदान देने वाले दाताओं के सम्मान में पुस्तकालय के चयनित कक्षों एवं पुस्तकों की अलमारियों का नामकरण भी किया जाएगा।

दस या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को एक वर्ष की निःशुल्क लाइब्रेरी सदस्यता प्रदान की जाएगी, जबकि सौ या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को आजीवन निःशुल्क लाइब्रेरी सदस्यता प्रदान की जाएगी इसके साथ ही, इच्छुक दाताओं को भविष्य में पुस्तक एवं पुस्तकालय से जुड़े विविध संवाद, शैक्षणिक पहलों एवं साहित्यिक उत्सवों में सक्रिय सहभागिता से भी जोड़ा जाएगा।

यह जनोपयोगी पहल पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के पूर्ण समर्थन एवं प्रोत्साहन से संचालित की जा रही है, जो क्षेत्र में शिक्षा, साक्षरता तथा सुदृढ़ पठन संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर प्रतिबद्ध है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!