Uncategorized

सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा है कि पूरे झारखंड की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिन दहाड़े हत्या और अपहरण आम बात हो गई है

सांसद श्री महतो ने कहा कुछ दिन पूर्व ही जमशेदपुर के एम जी एम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में मात्र पांच सौ रूपये के मोबाइल के लिए जीत महतो की गैर कानूनी तरीके गिरफ्तारी की गई और पुलिस के हिरासत में उसकी मृत्यु हुई लेकिन पुलिस इस मामले में दोषियों पर आज तक कुछ नहीं कर पाई है

जमशेदपुर- सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा है कि पूरे झारखंड की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिन दहाड़े हत्या और अपहरण आम बात हो गई है।
सांसद श्री महतो ने कहा कुछ दिन पूर्व ही जमशेदपुर के एम जी एम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में मात्र पांच सौ रूपये के मोबाइल के लिए जीत महतो की गैर कानूनी तरीके गिरफ्तारी की गई और पुलिस के हिरासत में उसकी मृत्यु हुई लेकिन पुलिस इस मामले में दोषियों पर आज तक कुछ नहीं कर पाई है।
तीन दिन पूर्व गालूडीह में भाजपा नेता ताराचंद महतो की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि ताराचंद महतो ने पुलिस प्रशासन को पूर्व में इस बाबत जानकारी दी थी कि उनकी जान को खतरा है फिर भी पुलिस कान में तेल डालकर सोए रही।
सांसद श्री महतो ने कहा कि बीते दिनों 13 जनवरी को दिनदहाड़े एक युवा उद्यमी कैरव गांधी की पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक के आवास से कुछ ही दूरी पर नाक के नीचे बंदूक के नोक पर अपहरण कर लिया गया । इससे अधिक और भयावह स्थिति क्या हो सकती है?
सांसद श्री महतो ने कहा झारखंड की जनता पूरी तरह से  बेबस और भगवान भरोसे हो गई है।कानून और विधि व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। आम जनता दहशत में है।
सांसद श्री महतो ने कहा इसके पूर्व भी दिनदहाड़े बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास बंदूक के नोक पर लूट की गई और सोनारी में दिनदहाड़े अपराधी पिस्तौल दिखाकर स्वर्णव्यवसायी से गहना जेवर लूट कर चले गए।अपराध रुक नहीं रहा है।अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति किसी प्रकार का कोई भय नहीं है। पूरा शहर ड्रग्स और शराब के गिरफ्त में आया हुआ है।
सांसद श्री महतो ने कहा कि जिला पुलिस अविलंब इस मामले में समुचित कार्रवाई करे ताकि युवा उद्यमी कैरव गांधी को सकुशल वापस लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!