बजरंगदल ने ढूंढ निकाला रांची से लापता दो मासूम बच्चों को इसलिए झारखंड सरकार सम्मान की राशि बजरंगदल के कार्यकर्ता को दें – विहिप
रांची के धुर्वा से 2 जनवरी के दिन लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका को रामगढ जिले के चितरपुर के पहाडी क्षेत्रों मे बंजारों की बस्ती में 14 जनवरी के दिन संदेह होने पर चितरपुर समिति के बजरंगदल कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, बबलू साहू और सचिन कुमार ने बच्चों की जानकारी मिलते ही रामगढ पुलिस को संपर्क किया और पुलिस प्रशासन के सहयोग से बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मौके पर पहुंची

बजरंगदल ने ढूंढ निकाला रांची से लापता दो मासूम बच्चों को इसलिए झारखंड सरकार सम्मान की राशि बजरंगदल के कार्यकर्ता को दें – विहिप
जमशेदपुर- रांची के धुर्वा से 2 जनवरी के दिन लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका को रामगढ जिले के चितरपुर के पहाडी क्षेत्रों मे बंजारों की बस्ती में 14 जनवरी के दिन संदेह होने पर चितरपुर समिति के बजरंगदल कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, बबलू साहू और सचिन कुमार ने बच्चों की जानकारी मिलते ही रामगढ पुलिस को संपर्क किया और पुलिस प्रशासन के सहयोग से बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मौके पर पहुंची पुलिस टीम को सौंप दिया जिसपर झारखंड राज्य सरकार ने 2 लाख का ईनाम भी रखा था, विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह ने बताया, कि जब झारखंड सरकार के मुख्यालय के डी.जी.पी द्वारा संवाददाता सम्मेलन किया गया वहां कहीं भी बजरंगदल का नाम नही लेना यह दर्शाता है कि झारखंड सरकार की मानसिकता क्या है बजरंगदल ने ईनाम की राशि के लिए नहीं बल्कि अपना कर्तव्य निभाते हुए बच्चों को खोज निकाला पर बजरंगदल के जिन कार्यकर्ता सचिन कुमार, बबलू साहू और सचिन कुमार ने बच्चों को खोज निकाला उसकी सराहना करनी चाहिए थी पर ऐसा न होने पर विहिप बजरंगदल संगठन इससे आहत है, हम झारखंड सरकार से मांग करते है की झारखंड के मुख्य मंत्री बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करें एवं ईनाम की राशि उन्हें ही दें।



