Uncategorized
भाजपा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत- काली शर्मा
भाजपा नेता कृष्णा शर्मा काली ने आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन की मजबूती और पार्टी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है

भाजपा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत- काली शर्मा

जमशेदपुर- भाजपा नेता कृष्णा शर्मा काली ने आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन की मजबूती और पार्टी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित स्वरूप में कार्य करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एक अनुशासित और लोकतांत्रिक पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाता है। आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के विश्वास और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।




