Uncategorized

शौणिडक कल्याण परिषद का पिकनिक सह पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

शौणिडक कल्याण परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस परिसर में पिकनिक सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शशिनाथ साहा ने की। इस सामाजिक पिकनिक में समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

शौणिडक कल्याण परिषद का पिकनिक सह पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

जमशेदपुर-  शौणिडक कल्याण परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस परिसर में पिकनिक सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शशिनाथ साहा ने की। इस सामाजिक पिकनिक में समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के दौरान लजीज व्यंजनों की व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलों में विजयी प्रतिभागियों को समाज के वरीय सदस्यों द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष शशिनाथ साहा ने कहा कि तदर्थ कमिटी द्वारा आयोजित यह चौथा पिकनिक कार्यक्रम है। इस प्रकार के पारिवारिक मिलन समारोह से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा लोग एक-दूसरे से मिलकर नई जानकारियां साझा करते हैं।
समारोह के मुख्य वक्ता एवं संरक्षक प्रो. बी. एस. मंगलमूर्ति ने अपने सारगर्भित संबोधन में इस तरह के सामाजिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान कमिटी की पारदर्शिता एवं सक्रियता की सराहना की।
कार्यक्रम को संरक्षक दिनेश गुप्ता, रूपम साहू, हलधर नारायण साह, शैलेश कुमार, राजेश्वर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में शैलेश प्रसाद, शैलेश कुमार, अजय कुमार ‘मोनू’, सुजीत साहू, जयपाल भगत ‘सोनू’, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, परमानंद प्रसाद, ब्रजेश कुमार, सुनील गुप्ता, अभिमन्यु प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, रविंद्र नाथ साहा, अजीत साहू, वरुण कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार पूर्वे, गोविंद गोपाल साह, दीनानाथ गुप्ता, पवन कुमार महतो, धीरज प्रसाद ‘गुड्डू’, यमुना प्रसाद, विनोद प्रसाद, पंकज गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, रामनारायण मंडल, सनत मंडल, डॉ. एस. के. गुप्ता, एम. पी. शाह, एस. के. पी. जायसवाल, राजेंद्र साव, रमेश प्रसाद, अमित गुप्ता, अनिस गुप्ता, बी. पी. गुप्ता, शंभु शरण साहू सहित सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में शैलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!