Uncategorized

रौनियार सेवा समिति के स्वास्थ्य जाँच शिविर में 111 लोगों की मधुमेह की हुई नि:शुल्क जाँच

रौनियार सेवा समिति (RSS) और स्पंद हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 111 लोगों के उच्च रक्तचाप और शुगर की नि:शुल्क जाँच की गई। और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया

रौनियार सेवा समिति के स्वास्थ्य जाँच शिविर में 111 लोगों की मधुमेह की हुई नि:शुल्क जाँच

आदित्यपुर –  आज  रौनियार सेवा समिति (RSS) और स्पंद हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 111 लोगों के उच्च रक्तचाप और शुगर की नि:शुल्क जाँच की गई।

और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर शेरेपंजाब चौक के पास दयाल टेड सेंटर में स्थित स्पंद हॉस्पीटल के क्लिनिक में प्रात: 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चले शिविर में स्पंद हास्पिटल के निदेशक व समिति के संरक्षक मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ राम कुमार और उनके सहयोगी टीम के द्वारा शिविर में पहुँचें 111लोगों के रक्तचाप, शुगर, बी एम आई, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाईल, थाईराईड की नि:शुल्क जाँच की गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से रौनियार सेवा समिति के संरक्षक डॉ राम कुमार , अध्यक्ष राम विनोद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद, बिनोद गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, स्वपन, सौभीक, शशी,आकाश, दीपांजन, आसना,दिवाकर, सचिन, जय श्री, की सराहनीय भूमिका रही। रौनियार सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भविष्य में समिति संबद्ध डॉक्टरों के सहयोग से बड़े पैमाने पर चिकित्सा शिविर आयोजन करने को कहा और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गरीबों को भी बड़ें डॉक्टरों से दिखाने और चिक्तसकीय परामर्श लेने का मौका मिल जाता है । उक्त कैंप के आयोजन में स्पंद मल्टिस्पेशलिटी हॉस्पीटल के निदेशक डॉ राम कुमार और उनकी टीम का सहयोग सराहनीय था, जिनका धन्यवाद समिति की ओर से किया गया। शिविर में सभी लोगों को स्पंद हॉस्पीटल के सौजन्य से मुफ्त में कुछ दवाईयां भी दी गई। जाँच के दौरान सभी को हेल्थ काउंसलिंग भी की गई और सामूहिक रूप से बैठाकर डॉ राम कुमार ने मधुमेह से जुड़ी बिमारी और उसे कंट्रोल रखने के चिकित्सकीय परामर्श दी। धन्यवाद ज्ञापन भारत संस्कार के उपाध्यक्ष और शिक्षाविद् एस डी प्रसाद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!