भगत सिंह फैंस क्लब के द्वारा आज डिमना लेक में पारिवारिक वनभोज का कार्यक्रम किया गया
जिसमें 250 लोगों ने अपने-अपने परिवार के साथ हिस्सा लिया। भगत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष करमजीत सिंह "कम्मे " ने बताया कि लगभग 3 वर्षों से लगातार यह वनभोज का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है
जमशेदपुर- भगत सिंह फैंस क्लब के द्वारा आज डिमना लेक में पारिवारिक वनभोज का कार्यक्रम किया गया।
जिसमें 250 लोगों ने अपने-अपने परिवार के साथ हिस्सा लिया। भगत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष करमजीत सिंह “कम्मे ” ने बताया कि लगभग 3 वर्षों से लगातार यह वनभोज का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
साथ ही साथ भगत सिंह फैन क्लब वर्ष भर में धार्मिक तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम भी करती आ रही है। आज के इस वन भोज कार्यक्रम में बच्चों की खेल प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता कराई गई ।जिसमें पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने प्रथम और द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार को प्राप्त किया उन बच्चों में उत्साह के लहर दौड़ गई। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलजुल का नृत्य प्रस्तुत किया। इस वनभोज कार्यक्रम में भगत सिंह फैन क्लब के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। समाज के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया


