Uncategorized

मौसीबाड़ी-10 वें दिन भी अंश-अंशिका का कोई सुराग नहीं, प्रशासन बच्चे की सकुशल वापसी जल्द कराएं अन्यथा संपूर्ण रांची बंद का आहवान होगा

राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील आप स्वयं हस्तक्षेप कर परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करें एवं समिति के शिष्टमंडल से तुरंत वार्ता करें

मौसीबाड़ी-10 वें दिन भी अंश-अंशिका का कोई सुराग नहीं, प्रशासन बच्चे की सकुशल वापसी जल्द कराएं अन्यथा संपूर्ण रांची बंद का आहवान होगा

हटिया डीएसपी एवं धुर्वा थानेदार के द्वारा मुझे 11 बजे घर से जबरन उठाकर धुर्वा थाना में साढ़े 6 घंटा डिटेन किया गया

राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील आप स्वयं हस्तक्षेप कर परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करें एवं समिति के शिष्टमंडल से तुरंत वार्ता करें

प्रशासन अपहृत अंश-अंशिका को सकुशल वापसी कराएं तमाम पुलिस टीम को सम्मानित करेंगे अन्यथा जनाक्रोश के सम्मान में सवाल जारी रहेगा

समर्थन किए एचईसी नगरवासियों, दुकानदार भाइयों, समिति के सदस्यों सहित तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त

परिजन से मिलने वाले सभी राजनेताओं से आग्रह अपहृत अंश-अंशिका पर राजनीति न हो, पीड़ित परिजन को आर्थिक सहयोग भी करें

रांची- पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज अंश-अधिक बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में संपूर्ण एचईसी बंद करने का आहवान किया गया था जो पूरी तरह बंद सफल रहा

समिति के संयोजक सह राजद के वरिष्ठ नेता कैलाश यादव को हटिया डीएसपी प्रमोद कु मिश्रा एवं धुर्वा थानेदार विमल किंडो द्वारा करीब 11 बजे घर से जबरन उठाकर ले जाया गया और शाम साढ़े 5 बजे लगभग साढ़े 6 घंटा डिटेन किया गया श्री यादव ने पुलिस के इस आचरण पर कड़ी निंदा व्यक्त किया है श्री यादव ने कहा कि जब से अंश अंशिका का अपहरण हुआ है हम हमेशा प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं लेकिन डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का ऐसा व्यवहार रहेगा तो जनाक्रोश शांत होने के बजाय और बढ़ेगी

ज्ञात हो कि आज 10 वें दिन भी अपहृत 5 वर्षीय अंश एवं 4 वर्षीय अंशिका का सकुशल वापसी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला !
अंश-अंशिका की सकुशल वापसी को लेकर आज संपूर्ण एचईसी बंद के दौरान नगर परिसर, दुकान बाजार-हाट पूरी तरह से ठप्प रहा !

बंद के दौरान शांतिमार्च निकाला गया एवं एचईसी के परिसर धुर्वा बस स्टैंड जेपी मार्केट जगन्नाथपुर झोपडी मार्केट एवं सेक्टर 2 बाजार में जनसमर्थन के लिए अपील किया गया

श्री यादव ने कहा कि प्रशासन पर हमें पूरा भरोसा है कि जल्द ही अंश-अंशिका को तलाशने में सफल होंगे

विदित है कि विगत 2 जनवरी से मौसीबाड़ी मल्लरकोचा खटाल निवासी सुनील यादव के 5 वर्षीय अंश एवं 4 वर्षीय अंशिका का दिन के 2:30 बजे मोहल्ले एक दुकान में बिस्किट खरीदने के उपरांत असामाजिक शरारती लोगों द्वारा रहस्यमय तरीके से अपहरण कर लिया गया ! उसी दिन इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय क्षेत्र धुर्वा थाना को दे दी गई थी लेकिन स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण दोनों बच्चे अंश एवं अंशिका का बरामदगी होने में परेशानी बढ़ गई है

श्री यादव ने कहा कि परिजनों द्वारा धुर्वा थाना में जब 2 जनवरी को लिखित शिकायत की गई थी अगर उसी समय छान-बिन में तत्परता दिखाई गई होती तो आज यह हालात उत्पन्न नहीं होती

अंश एवं अंशिका का 10 वें दिन भी सकुशल वापसी का कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण परिजन, समाज एवं तमाम क्षेत्रों में भारी जनाक्रोश व्याप्त है, इसलिए अब यह विषय काफी गंभीर हो गया है एवं यह विषय प्रतिदिन जनांदोलन का रूप ले लिया है !

आज एचईसी सफल बंद के दौरान समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि प्रशासन अंश-अंशिका के सकुशल वापसी का जल्द सुखद समाचार देने का काम करे, अन्यथा जनाक्रोश का सम्मान में संपूर्ण रांची बंद का आहवान किया जाएगा

अंश अंशिका की सकुशल वापसी तक कल सोमवार से प्रतिदिन एक रणनीतिक कार्यक्रम के तहत रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा एवं तमाम सामाजिक संगठनों से मिलकर एकजुटता के साथ आगामी कार्य किया जाएगा

आज बंद के दौरान (धुर्वा) क्षेत्र से रंजन यादव राजद बबन यादव उमेश यादव रामकुमार सिंह विभाकर सिंह नंदन यादव समूह के साथ (जगन्नाथपुर) से गौरीशंकर यादव परमेश्वर सिंह मिंटू पासवान भीम यादव राहुल कुमार ओमप्रकाश यादव मनीष राय सुनील राय धीरज कुमार बलराम यादव (सेक्टर-2) से संजीत यादव नीतू देवी अजीत सिंह विशाल सिंह प्रमोद मिश्रा राजेश यादव श्रवण यादव प्रमोद राय संजय सिंह हरेंद्र साह ने बंद को सफल बनाने में काफी सहयोग किया

प्रशासन से कोई टकराहट नहीं है हमारा सहयोग निरंतर जारी है हम उम्मीद करते हैं कि जांच टीम को जल्द मिशन में सफलता मिले तब हम समिति की ओर से विशेष जांच टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करने का काम करेंगें

बंद का सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों दुकानदार भाइयों एवं समिति के तमाम सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हैं

राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह है कि आप अंश-अंशिका के अपहरण मामले पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लें और मानवीय संवेदना व्यक्त कर हस्तक्षेप करे एवं समिति के प्रतिनिधिमंडल से अविलंब मुलाकात कर ठोस निर्णय पर विचार करें !

श्री यादव ने समिति की ओर से विशेष आग्रह किया है कि राजनेता परिजन के दुख का सहभागी जरूर बने संवेदनाएं व्यक्त करे और पीड़ित परिजन को आर्थिक सहायता देने का भी काम करे क्योंकि अपहृत अंश-अंशिका के लापता होने के कारण विगत 10 दिनों से उनके घर का चूल्हा नहीं जला है उक्त जानकारी
संजीत यादव सदस्य अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!