जमशेदपुर के साकची स्थित जिला मुख्यालय भारत स्काउट एंड गाइड में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला के पंजीकृत विद्यालयों के प्राचार्यो प्रधानाध्यापक , स्काउट शिक्षक एवं गाइड कैप्टन ने अपने-अपने विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया

जमशेदपुर- गणतंत्र दिवस 2026 के झंडोतोलन जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों एवं अन्य कार्यक्रमों, आगामी माह में हरियाणा के गदपुरी में स्काउट /गाइड , कब्ज और बुलबुल के राष्ट्रीय एकता शिविर/कार्यक्रम एवं उत्सव, एडवेंचर एवं दलमा ट्रैकिंग, शिविर और जिला में अवस्थित सभी विद्यालयों के वार्षिक पंजीयन जिला में स्काउट एंड गाइड के बच्चों हेतु प्रशिक्षण शिवरों के आयोजन को लेकर आज दिनांक 10 जनवरी 2026 दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 2:30 बजे तक जमशेदपुर के साकची स्थित जिला मुख्यालय भारत स्काउट एंड गाइड में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला के पंजीकृत विद्यालयों के प्राचार्यो प्रधानाध्यापक , स्काउट शिक्षक एवं गाइड कैप्टन ने अपने-अपने विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया । बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव सह वरीय स्काउट मास्टर चंद्रमणि मोदी ने किया। बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों/ आयोजनों की सफलतापूर्वक आयोजन और भागीदारी सुनिश्चित की गई। मौके पर उपस्थित विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता हेतु सहमति प्रदान किया। इस बैठक में जिला के सात विभिन्न विद्यालयों के स्काउट एंड गाइड की टीमों का चयन किया गया, जो आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय परेड के दौरान स्काउट एंड गाइड टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिनमें मुख्य रूप से आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल सीतारामडेरा, कार्मेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर , बिस्टुपुर चिन्मया विद्यालय, डी ए वी बिस्टुपुर, एस एस प्लस टू पटमदा , आदिवासी उच्च विद्यालय काटिंग और डी बी एम एस बीएच एरिया मुख्य है। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया फरवरी के अंतिम सप्ताह में ट्रैकिंग एवं एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2026- 27 हेतु सभी विद्यालयों को पुनः जिला मुख्यालय से अपनी अपनी टीमों को पंजीकृत करना है। राष्ट्रीय एकता शिविर जो आगामी माह हरियाणा के गदपुरी में आयोजित हो रहे हैं उसे शिविर में भाग लेने हेतु स्काउट, गाइड ,कब्स, बुलबुल के चयन हेतु विद्यालयों के खुलने पर शीघ्र तारीख बताई जाएगी।
आज की बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से सचिव चंद्रमणि मोदी , संगठन आयुक्त नरेश कुमार , जिला आयुक्त कब्स विंग श्याम कुमार शर्मा , कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्राचार्य प्लस टू हाई स्कूल सीताराम डेरा सह स्काउट मास्टर उदित नारायण, स्काउट मास्टर नीरज कुमार शुक्ला, अबोध सिंह, धीराज रंजन राय, एस पांडा, सेंट पीटर्स इंग्लिश हाई स्कूल के संचालक देवव्रत विश्वास, गाइड कैप्टन संगीता मिश्रा, रीति झा, रूमा भट्टाचार्य, रूमा महतो एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।



