Uncategorized
बंटी सिंह के पीछे छिपे नकाबपोश का प्रशासन पर्दाफाश करे- संजय सिंह हितैषी
टाटा मोटर्स के महामंत्री आरके सिंह को बंटी सिंह की ओर से खुलेआम धमकी देने का झारखंड क्षत्रिय संघ की टेल्को ईकाई के अध्यक्ष और छठ पूजा समिति, आमबगान के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि बंटी सिंह की ओर से औद्योगिक माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. इसका पूरजोर विरोध करते हैं
बंटी सिंह के पीछे छिपे नकाबपोश का प्रशासन पर्दाफाश करे- संजय सिंह हितैषी
संजय सिंह हितैषी ने कहा कि टाटा मोटर्स के महामंत्री आरके सिंह पर व्यक्तिगत आरोप लगाना और धमकी देना बेहद निंदनीय है. टाटा मोटर्स के महामंत्री की ओर से वर्ष 2017 से ही मजदूर हित में अनेकों कार्य किया गया है. कई समझौता भी मजदूरों के पक्ष में किया गया है. बंटी सिंह महामंत्री के कार्य की अनदेखी कर कंपनी पर दबाव बनाकर खुद ही उसका श्रेय लेना चाह रहे हैं. श्री हितैषी ने साफ कहा कि बंटी सिंह ठेका और बिजनेस के चक्कर में इस तरह की हरकत कर रहे हैं. बंटी सिंह पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ा चुके हैं. उस दौरान भी उन्होंने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर अनाप-शनाप बयानबाजी की थी. बंटी सिंह का उद्देश्य सिर्फ बिजनेस चलाना ही है.उन्होंने टाटा मोटर्स प्रबंधन से मांग की है कि इसका विरोध करें और मजदूरों और कंपनी का तालमेल बनाए रखे. क्षत्रिय संघ के टेल्को इकाई के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने यह भी कहा कि चूंकि बंटी सिंह खुद ही क्षत्रिय समाज से ही आते हैं. इसलिए संघ का प्रयास रहेगा कि मामले का शांतिपूर्ण ढंग से हल हो सके और समाज में आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहे.




