मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी
सरयू राय के निरीक्षण के बाद पथ निर्माण विभाग आंकड़ों का विश्लेषण करेगा

मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी

सरयू राय के निरीक्षण के बाद पथ निर्माण विभाग आंकड़ों का विश्लेषण करेगा
दरअसल, श्री राय को मंगलवार को लोगों ने बताया कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की गहराई और ड़ाई कम है। इससे पानी निकलने में दिक्कत होगी। इस शिकायत के बाद श्री राय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनके अभियंताओं से कहा है कि अगर नाले की गहराई और चौड़ाई और नहीं बढ़ाई जाएगी तो पानी निकलने में दिक्कत होगी।
सरयू राय ने अभियंताओं से कहा कि न्यू पुरुलिया रोड इलाका, कालिका नगर इलाका आदि का पानी पहले से बने नाले से निकलता है। देशबंधु लाइन मोहल्ला बीच में ही बसा हुआ है। हर साल बरसात में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। पहले से जलनिकासी का जो माध्यम है, वह इस पार से जो फ्लाइओवर बन रहा है, उसके नीचे से ले जाकर नाला में मिलाना है ताकि पानी नदी में चला जाए।
श्री राय ने अभियंताओं से कहा कि आप देशबंधु लाइन का वाटर लेबल ले लीजिए। जो कैचमेंट एरिया है, जहां-जहां का पानी आता है, उस क्षेत्र का क्षेत्रफल भी ले लीजिए। इसके साथ ही बीते साल जो बारिश हुई थी, उसका मैक्सिमम रेन फॉल कितना है, उसका भी आंकड़ा ले लीजिए। नाला के दूसरे क्षेत्र का भी वाटर लेबल ले लीजिए और देखिए कि कैसे पूरा पानी नए नाले से निकलेगा। जब गहराई और चौड़ाई कम होगी तो पानी नहीं निकल पाएगा। इसे अभियंताओं ने स्वीकार किया और कहा कि दो-तीन दिनों में वो सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाएंगे।
इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता जिया उल हक, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अशोक चौहान, पिंटू सिंह, संतोष भगत, मुकेश सिंह, सुजीत कुमार, विनोद सिंह, धनोज सिंह, टुनटुन कुमार, माना महापात्र, मोनी कुमारी, रेखा शाह, माला देवी, रूपा देवी आदि मौजूद रहे।




