पुरुषों के 85 प्लस आयु वर्ग में जमशेदपुर के बी एन राव ने 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक
कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में 4 मार्च से 9 मार्च - 2025 (छ: दिवसीय) तक आयोजित 45 वें ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के आज छठवें और अंतिम दिन अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव एस के तोमर के कुशल नेतृत्व में मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की टीम के पुरुष और महिला तटों ने कड़ी स्पर्धा के बीच ऐतिहासिक शानदार प्रदर्शन किया

बेंगलुरु – कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में 4 मार्च से 9 मार्च – 2025 (छ: दिवसीय) तक आयोजित 45 वें ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के आज छठवें और अंतिम दिन अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव एस के तोमर के कुशल नेतृत्व में मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की टीम के पुरुष और महिला तटों ने कड़ी स्पर्धा के बीच ऐतिहासिक शानदार प्रदर्शन करते हुए समाचार लिखे जाने तक कुल 24 पदक जीते हैं।
जिनमें 06 स्वर्ण पदक , 14 रजत पदक और 04 कांस्य पदक है
आज अंतिम दिन के परिणाम :
पुरुषों के 85 प्लस आयु वर्ग में जमशेदपुर के बी एन राव ने 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक
महिलाओं के 30 प्लस आयु वर्ग में गीता रानी हांसदा ने 1,500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
पुरुषों 50 प्लस आयु वर्ग में अनिल कुमार साह ने 10,000 मी रेस में रजत पदक
पुरुषों के 70 प्लस आयु वर्ग में 10000 मी रेस में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता
इस मौके पर मौजूद मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह , सचिव संजीव कुमार तोमर और खिलाड़ियों के शुभचिंतकों ने सभी पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट उपलब्धि के उपरांत बधाई और शुभकामना दिया