Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के कोच सुनील प्रसाद और उनकी टीम के प्रशिक्षक मेंहदी हेंब्रम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण उपायों और तकनीकों से अवगत कराया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत अपग्रेडेड हाईस्कूल, डोबो की 150 छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें
झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के कोच सुनील प्रसाद और उनकी टीम के प्रशिक्षक मेंहदी हेंब्रम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण उपायों और तकनीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सारिका सिंह ने की और उनके नेतृत्व में यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल दीपक दत्ता, क्लब की सदस्य अंजू त्रिपाठी तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
सारिका सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज के दौर में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में जानना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि हर लड़की को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए ताकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास महसूस कर सके


इस कार्यक्रम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने आत्मरक्षा की तकनीकों को आत्मसात किया। यह पहल न केवल उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी लाभकारी साबित होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!