Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पूर्व संध्या पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री, झारखंड राज्य के जनक एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल रहे

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पूर्व संध्या पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री, झारखंड राज्य के जनक एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल रहे

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विशाल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात, विधायक पूर्णिमा साहू समेत सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के दीप जलाकर अटल जी को नमन किया और झारखंड अलग राज्य निर्माण तथा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का कथन “तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें” उनके संपूर्ण जीवन का सार था, जिसे उन्होंने अक्षरशः जीकर दिखाया। झारखंड अलग राज्य निर्माण का श्रेय भी अटल जी के अटल संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति को जाता है, जिन्होंने अलग राज्य के दशकों पुरानी मांग को केंद्र में सरकार बनते ही पूरा किया और झारखंड की जनता से किया गया वादा निभाया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 1980 में हुए भाजपा के प्रथम अधिवेशन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि अटल जी ने तब कहा था “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा” आज उनका यह सपना साकार हुआ है। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, महान कवि और दूरदर्शी नेता अटल जी का व्यक्तित्व, विचार और कृतित्व देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन को समर्पित रहा। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पवित्रता के साथ जिस राजनीतिक परंपरा की नींव रखी, वही आज अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी का नेतृत्व केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी है। एक कुशल वक्ता और महान कवि के रूप में उन्होंने अपनी रचनाओं से विचारों और भावनाओं को जन-जन तक पहुँचाया। उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता और साहसिक निर्णयों ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। उनके सिद्धांतों और कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, प्रेम झा, अप्पा राव, सुशांत पांडा, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, रितेश झा, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, अशोक सामंत, बोलटू सरकार, अभिमन्यु सिंह, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, मिथिलेश साव, लोहा यादव, अमिश अग्रवाल, मिनी सिंह, आरती यादव, मुक्ता नामता, नीलम देवी, रूपा देवी, सुधा यादव, प्रभा देवी, संजना साहू, बिमला साहू, सरस्वती साहू, शीलू साहू, मृत्युंजय यादव, नौशाद खान, मोंटी अग्रवाल, सतीश सिंह, श्रीनू राव, सतीश शर्मा समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!