पूर्वी सिंहभूम जिला से जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने प्रमण्डल स्तरीय युवा उत्सव 2025–26 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में विजेता रहे एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया
प्रमण्डल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी दिनांक 27 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2026, रांची में भाग लेंगे

सिंहभूम चाईबासा– युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं जिला खेल कार्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमण्डल स्तरीय युवा उत्सव 2025–26 का आयोजन टाटा कॉलेज, चाईबासा के सभागार दिनांक 22.12.2025 किया गया था


उक्त प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला से जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने प्रमण्डल स्तरीय युवा उत्सव 2025–26 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में विजेता रहे एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित हैं—


प्रतियोगिता परिणाम (पूर्वी सिंहभूम जिला):
सामूहिक लोक नृत्य – पूर्वी सिंहभूम। (समूह) – प्रथम स्थान
भाषण प्रतियोगिता – लता मिश्रा – द्वितीय स्थान
चित्रकला – वैभवी – प्रथम स्थान
सामूहिक लोकगीत – पूर्वी सिंहभूम – द्वितीय स्थान
कविता लेखन – जयकृष्ण धारा – तृतीय स्थान

प्रमण्डल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी दिनांक 27 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2026, रांची में भाग लेंगे ।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की वह जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की और जिला पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोको एवं जिला जिला खेल के सभी कर्मी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। और राज्य स्तरीय युवा उत्सव में में अच्छे प्रदर्शन की कामना की




